फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bihari again won from Prigilal

बिहारी ने फिर जीती प्रागीलाल से जंग

Sun, 12 Mar 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bihari again won from Prigilal
बिहारी ने फिर जीती प्रागीलाल से जंग - फोटो : demo
मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर बिहारी लाल आर्य ने प्रागीलाल अहिरवार को हरा दिया। 1991 से चल रहे इस सिलसिले में अबकी बार बिहारी लाल आर्य ने बढ़त बना ली है। 
विज्ञापन

प्रागीलाल अहिरवार पहले भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ते थे। उन्हें पार्टी का कद्दावर नेता माना जाता था, लेकिन उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और बसपा से प्रत्याशी बनाए गए। इसी तरह कांग्रेस से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले पूर्व मंत्री बिहारी लाल आर्य ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया और पार्टी ने उन्हें भी प्रत्याशी बना दिया। दिलचस्प बात यह है कि दोनों प्रत्याशी लगातार 1991 (26 साल) से हर विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे को चुनौती देते रहे हैं। इसमें कभी बिहारी तो कभी प्रागी लाल अहिरवार जीतते रहे हैं। केवल 2007 में बसपा के भगवती सागर जीते और 2012 में सपा की डॉ. रश्मि आर्य जीतीं थीं। 1991 में भाजपा के प्रागी लाल जीते और बिहारी लाल दूसरे स्थान पर रहे थे। 1993 में कांग्रेस से बिहारी लाल जीते, जबकि बीजेपी के प्रागीलाल दूसरे स्थान पर रहे थे। 1996 में भी कांग्रेस से बिहारी लाल जीते, जबकि भाजपा से प्रागीलाल दूसरे स्थान पर रहे थे। 2002 में भाजपा से प्रागीलाल जीते और कांग्रेस से बिहारी लाल आर्य दूसरे स्थान पर रहे थे। 
विज्ञापन

अबकी बार के चुनाव में एक बार फिर दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ और बिहारी लाल आर्य जीत गए। प्रागीलाल अहिरवार हार गए और तीसरे स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर डॉ. रश्मि आर्य रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed