फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bihar education minister mand budhi

बिहार के शिक्षा मंत्री मंदबुद्धि: भानु प्रताप

Thu, 12 Jan 2023 11:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bihar education minister mand budhi
झांसी। रामचरित मानस को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए विवादित बयान पर केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा ने उन्हें मंदबुद्धि करार दिया है। इसके अलावा शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने भी बिहार के मंत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा कि जितनी बुद्धि है, उतना ही बोलेंगे। दोनों मंत्री शिक्षक एमएलसी के भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल तिवारी के नामांकन में शामिल होने झांसी आए थे।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने आयुक्त सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की वजह से ही हमारा हिंदुस्तान विश्व में सर्वोपरी है। जो लोग रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं, वो मंद बुद्धि हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि बिहार के शिक्षा राज्यमंत्री जानते ही नहीं हैं कि रामचरित मानस क्या है। ये ग्रंथ हमें मानवता की ओर ले जाता है। साथ ही हमें सामाजिकता और मानवता के बारे में भी सिखाता है। बिहार के मंत्री को भगवान ने जितनी बुद्धि दी है, उसी हिसाब से बोलेंगे। ऐसे बयान वही दे सकते हैं, जिनके ह्रदय में न तो मानवता है और न भगवान का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed