फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BIET: Students presented projects in Hackathon.

बीआईईटी : हैकथॉन में छात्र छात्राओं ने पेश किए प्रोजेक्ट

Fri, 28 Feb 2025 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
BIET: Students presented projects in Hackathon.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बीआईईटी में डेव्सऑनलूप ने चिल हैक हैकाथॉन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 14 टीमों से कुल 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और वास्तविक दुनिया की समस्याओं के लिए समाधान प्रस्तुत किए। हैकाथॉन में तीन दौर शामिल थे। इसमें प्रतिभागियों ने अपने प्रोजेक्ट्स को प्रस्तुत किया और एक निर्णायक मंडल की ओर से उनका मूल्यांकन किया गया। इस प्रतियोगिता में मृदुल गांधी ने कॉलेज इवेंट प्रबंधन प्रणाली, निष्कर्ष बघेल ने हॉस्टल शिकायत निवारण प्रणाली, सन्नी गुप्ता ने पूर्व छात्र प्रबंधन प्रणाली, राहुल ने एकीकृत शिक्षण प्लेटफार्म, आशु ने आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, मयंक विक्रम ने लाइफलिंक (रक्तदान ऐप), आवेग कौशिक ने ऑनलाइन उपस्थिति प्रबंधन प्रणाली का प्रोजेेक्ट पेश किया।वहीं, आदर्श श्रीवास्तव ने खेल और समिति प्रबंधन प्रणाली, सुमित शुकला ने कॉलेज मार्केटप्लेस, अनुराग वर्मा ने बीआईईटी कनेक्ट, अक्षत वर्मा ने चेक इन/ चेकआउट प्रणाली, अंकित कुमार ने प्लेसमेंट और इंटर्नशिप पोर्टल, अक्षत पांडे ने डिजिटल वर्षपुस्तिका, वैभव वर्मा ने जनरेटर पर प्रस्तुतिकरण किया। हैकाथॉन का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इसमें प्रो. डॉ. शहनाज़ अयूब (निदेशक, बीआईआईसीएफ), इंजी. धर्मेंद्र सिंह, (कंप्यूटर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग) ने प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया। टीम लीडर सनी गुप्ता और उनके साथी शिवांशु यादव, सोनाली सिंह, स्वस्तिका गोंड और हिमांशु गुप्ता ने अपने एलुमनी मैनेजमेंट सिस्टम के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed