फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bida's scope will increase, and eight thousand hectares of land will be taken

Jhansi News: बीडा का बढ़ेगा दायरा, और ली जाएगी आठ हजार हेक्टेअर जमीन

Tue, 03 Sep 2024 06:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Bida's scope will increase, and eight thousand hectares of land will be taken
जमीन लेने का काम तेजी से है जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नोएडा की तर्ज पर झांसी में विकसित होने जा रहे बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का दायरा और भी बढ़ने जा रहा है। अब इसके लिए आठ हजार हेक्टेअर जमीन और ली जाएगी। इसके लिए तैयारियां तेजी से जारी है। वहीं, पूर्व चिह्नित जमीन को लेने की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है।
नोएडा (न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के 47 साल बाद झांसी में बीडा विकसित किया जा रहा है। यह झांसी सदर तहसील के 33 गांवों में बसाया जा रहा है। इसके लिए पूर्व में 14,225 हेक्टेअर जमीन चिह्नित की गई थी, जिसे लेने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। अब तक लगभग डेढ़ हजार हेक्टेअर जमीन के बैनामे बीडा के पक्ष में कराए जा चुके हैं। इसके अलावा, दो हजार हेक्टेअर से अधिक सरकारी जमीन भी बीडा को मिल चुकी है। अब इसके दूसरे चरण में आठ हजार हेक्टेअर जमीन और लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह जमीन भी पहले से चिह्नित गांवों में ही ली जाएगी। इसके साथ ही बीडा का रकबा 22 हजार हेक्टेअर से अधिक हो जाएगा।
विज्ञापन


इन गांवों में बस रहा बीडा
बीडा झांसी सदर तहसील के ग्राम गुढ़ा, खजराहा बुजुर्ग, ढिकौली, रमपुरा, सारमऊ, मठ, बसाई, बैदोरा, परासई, मुरारी, किल्चवारा बुजुर्ग, किल्चवारा खुर्द, कोटखेरा, खैरा, गागौनी, इमिलिया, डोमागोर, बछौनी, खजराहा खुर्द, गेवरा, बमेर, कलोथरा, चमरौआ, अमरपुर, पुनावलीकला, अंबावाय, डगरवाहा, बरुआपुरा, बदनपुर, डोंगरी, राजापुर, सिमरा और बाजना में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडा के शुरुआती सर्वे में 33 गांवों में इसके लिए ली जाने वाली जमीन चिह्नित कर ली गई थी। 14,225 हेक्टेअर जमीन लेने का काम तेजी से जारी है। इसके बाद आठ हजार हेक्टेअर जमीन और ली जाएगी। - प्रवीण वर्मा, एसीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed