{"_id":"65bc0f15fd94f2a14d010694","slug":"bida-land-rates-of-sarmau-village-will-be-decided-today-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-255049-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडा: आज तय होंगी सारमऊ गांव की जमीन की दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडा: आज तय होंगी सारमऊ गांव की जमीन की दरें
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए खरीदी जाने वाली सारमऊ गांव की जमीनों की शुक्रवार को दर तय होंगी। दर समिति की बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा। इसके बाद इस गांव की जमीनों की खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बीडा के लिए झांसी सदर तहसील के 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर जमीन ली जा रही है। बीडा के लिए पहले बैनामे सारमऊ गांव की जमीनों के होंगे। सारमऊ की जमीनों की दर तय करने के लिए बृहस्पतिवार को दर समिति की बैठक होगी, जिसमें जमीन की खरीद की दरें तय की जाएंगी। इसके बाद बैनामों की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि दर समिति की बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी। इसके बाद जमीन खरीदने की कार्रवाई शुरू होगी। इसके लिए पहले से ही तैयारियां पूरी कर लीं गईं हैं। बैनामे गांव में ही कराए जाएंगे। इसके लिए निबंधन विभाग की टीम गांवों में पहुंचेंगे।