फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bhootnath temple shiv parvati marriage

मंदिर में होती हैं भगवान शिव और पार्वती के विवाह की रस्में

Fri, 05 Mar 2021 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bhootnath temple shiv parvati marriage
झांसी। लक्ष्मी तालाब के तट पर स्थित भगवान भूतनाथ मंदिर चार सौ वर्ष पुराना है। महाशिवरात्रि पर यहां भगवान शिव और पार्वती के विवाह की रस्म पूरी करने के लिए वाराणसी से विद्वान आते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर के लगातार 11 सोमवार को दर्शन करने से मनोरथ पूरे होते हैं। कभी भगवान भूतनाथ का भस्म से श्रृंगार किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

लक्ष्मी तालाब के तट पर भगवान भूतनाथ (शिवजी) मंदिर में नंदी जोड़ी में विराजमान हैं और गणेश जी की दो मूर्तियां हैं। लेकिन, दोनों मूर्तियों की सूंड अलग - अलग दिशा में हैं। महाशिवरात्रि पर करीब दो सौ साल से भगवान शिव की बरात निकाली जा रही है। लक्ष्मी तालाब के पास श्मशान घाट है। मंदिर के पास एक बरगद का पेड़ है। इस पेड़ के नीचे लोग अंत्येष्टि के बाद संस्कार करते हैं। पुजारी की मानें तो वर्षों पहले मृतक के अंतिम संस्कार के बाद भस्म से भगवान भूतनाथ का अभिषेक किया जाता था, लेकिन अब यह बंद है। महाशिवरात्रि पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। इसके अलावा नागपंचमी पर भी श्रद्धालुओं का तांता लगता है।
विज्ञापन

मंदिर की खासियत यह है कि महाशिवरात्रि पर दोपहर में पूजा अर्चना के बाद भगवान की बरात निकाली जाती है, इसमें देवताओं के स्वरूप शामिल होते हैं। रात में भगवान शिव और मां पार्वती के विवाह की रस्म अदा की जाती है। वैवाहिक रस्में वाराणसी के विद्वान अदा कराते हैं। रात्रि के चार पहर पूजा और आरती होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी के कारण बुरा हाल
लक्ष्मी तालाब के किनारे गंदगी होने के कारण यहां श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है। यहां पर सुअर घूमते हैं, जिससे पूजा- अर्चना करने आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed