{"_id":"57ed6cb94f1c1b240e573bf9","slug":"bhel-raw-material-purchased-from-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचईएल हमसे खरीदे कच्चा माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचईएल हमसे खरीदे कच्चा माल
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
Updated Fri, 30 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
बीएचईएल हमसे खरीदे कच्चा माल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने मांग की कि बीएचईएल उनसे कच्चा माल खरीदे। उद्यमियों की इस मांग के संबंध में अक्तूबर में बीएचईएल अधिकारियों के साथ उनकी बैठक होगी।
बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त के राममोहन राव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि बीएचईएल स्थापित होने के बाद स्थानीय उद्यमियों को अपना कारोबार बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन, ऐसा हुआ नहीं। बीएचईएल के अफसर बाहर से कच्चा माल खरीद रहे हैं। यदि ट्रांसफार्मर सामग्री, लोकोमोटिव गुड्स और फेब्रीकेशन का सामान यहीं से खरीदा जाए तो बीएचईएल को सामग्री सस्ती मिलेगी और उद्यमियों को भी फायदा होगा। वहीं, बीएचईएल से आए पत्र में कहा गया कि अब तक दो करोड़ रुपये का आर्डर स्थानीय उद्यमियों को दिया जा चुका है।
जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग के उपायुक्त सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि अक्तूबर में बीएचईएल के अफसरों और उद्यमियों की बैठक कराकर समाधान किया जाएगा। वहीं, प्रत्येक बैठक में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की समीक्षा करने पर भी सहमति बनी। इस दौरान यूपीएसआईडीसी के एरिया मैनेजर आरके गौरी, बुंदेलखंड चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष हरीमोहन बंसल, रामतीर्थ सिंघल, राजेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
फागिंग और सफाई के पुख्ता इंतजाम करें, जांच भी
मंडलायुक्त के राममोहन राव ने निर्देश दिए कि नगर निगम में राज्य वित्त आयोग तथा अवस्थापना निधि से कराए गए कार्यों की जांच कराई जाए। फागिंग और सफाई करवाई जाए और इसका सत्यापन भी हो।बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त सभागार में नगर विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि धनराशि होने के बाद भी कार्य बहुत धीमी गति से हो रहे हैं, यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने सभी नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों सहित नगर निगम को निरंतर फागिंग कराने के निर्देश दिए।
नगर निगम से रोस्टर उपलब्ध कराने को कहा, ताकि जांच कराई जा सके कि कहां फागिंग हो रही है। वह नगर की सफाई से नाखुश हुए। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अवस्थापना निधि से दलित बस्तियों में सिर्फ पचास फीसदी कार्य होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने नगर पालिका ललितपुर और नगर पंचायत महरौनी में अवस्थापना निधि का पचास प्रतिशत से भी कम काम होने, राज्य वित्त आयोग की निधि से नगर पंचायत बड़ागांव, कटेरा, एरच और टोड़ी फतेहपुर में पचास प्रतिशत से कम काम होने पर चेतावनी दी। उन्होंने प्रतिबंधित पालीथिन की बिक्री रोकने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एडीएम रमाशंकर गुप्ता, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह उपस्थित रहे।