फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bharat Gaurav train will run from September 9, will provide darshan of temples from Ayodhya to Kolkata

Jhansi News: 9 सितंबर से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, अयोध्या से कोलकाता तक के मंदिरों का कराएगी दर्शन

Thu, 08 Aug 2024 06:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Bharat Gaurav train will run from September 9, will provide darshan of temples from Ayodhya to Kolkata
9 रात और 10 दिन की होगी यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बीते दिनों आईआरसीटीसी की ओर से धार्मिक यात्रा के लिए भारत गौरव ट्रेन के संचालन की घोषणा की गई थी लेकिन यात्री न मिलने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। अब एक बार फिर से 9 सितंबर से कोलकाता गंगासागर भारत गौरव ट्रेन चलाई जा रही है। इसमें 9 रात और 10 दिन श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

इन स्थलों के कर सकेंगे दर्शन
वैद्यनाथ मंदिर जसीडीह, विष्णुपद मंदिर गया, जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क मंदिर, पूरे के स्थानीय मंदिर, गंगासागर, काली मंदिर कोलकाता, काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी, रामजन्म भूमि, हनुमानगढ़ी और अयोध्या के विभिन्न मंदिर।
विज्ञापन


यहां से सवार हो सकेंगे श्रद्धालु
आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट और वाराणसी।

विभिन्न श्रेणी का किराया
स्लीपर क्लास में यात्रा के लिए 18000 रुपये किराया है। थर्ड एसी कोच के लिए 29,650 रुपये, सेकेंड एसी कोच के लिए 38,850 रुपये का भुगतान करना होगा। इसमें यात्री ईएमआई का भी विकल्प चुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन नंबर पर हो सकती है टिकट बुक
लखनऊ से टिकट के लिए मोबाइल नंबर 8708785824, 9506890926 व 8287930913, कानपुर से 8595924298 व 8287930926, आगरा से 8595924325, 9766155822 व 8287930916, ग्वालियर से 8595924299, झांसी से 8595924291 व 8595924300 व मथुरा से 8171606123 पर टिकट बुक किए जा सकते हैं।


वर्जन
9 सितंबर से भारत गौरव ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए ईएमआई का भी विकल्प दिया गया है। - अजीत कुमार सिन्हा, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed