फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bhanderi gate water problem

भांडेरी गेट में गड्ढे खोदकर भरना पड़ रहा पानी

Fri, 19 Mar 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bhanderi gate water problem
झांसी। गर्मी अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुई है और भांडेरी गेट क्षेत्र में पानी का संकट गहराने लगा है। लोगों के घरों में लगे नलों में पानी नहीं आता है। ऐसे में अधिकांश लोग घरों के बाहर गड्ढा खोदकर पानी भरने के लिए मजबूर हैं। इन गड्ढों में पानी पाइपलाइन में लीकेज होने से आ जाता है।
विज्ञापन

महानगर का भांडेरी गेट क्षेत्र बहुत पुराना है। यहां पर वर्षों पहले पानी की पाइपलाइन डाली गई थी। इससे लोगों को पर्याप्त पानी मिलता था। लेकिन अब क्षेत्रवासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। इसकी वजह यह है कि पाइपलाइन में पानी पर्याप्त फोर्स से नहीं आता है। इस कारण लोगों के घरों में लगे नल बेकार हो गए हैं। लोगों ने मकानों के बाहर गड्ढे खोद लिए हैं, इसी गड्ढे से पानी भरते हैं। नलों में पानी भी नियमित नहीं आता है।
विज्ञापन

कुछ लोग टुल्लू पंप लगाकर पानी खींचते हैं। इससे भी पानी की समस्या है, क्योंकि जिनके पास टुल्लू नहीं हैं। उनके यहां पानी नहीं आता है। आसपास लगे हैंडपंप खराब होने के कारण समस्या और बढ़ गई है। लोगों को पानी की आपूर्ति के लिए साइकिल पर डिब्बे टांगकर वासुदेव तिवारी कॉलेज के पास तक जाना पड़ रहा है। वहां पर लगे सार्वजनिक नल से पानी की कमी को पूरा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मियों में बहुत दिक्कत होती है। आसपास के हैंडपंप खराब हैं, पानी नियमित नहीं आता है। गड्ढे में जो पानी आ जाता है, उसी से काम चलाते हैं। - वहीदन
गड्ढे में आने वाले पानी से जरूरत पूरी होती है। कुछ दिनों के बाद गड्ढे में आने वाला पानी गंदा होने लगता है। मजबूरी में गंदे पानी से प्यास बुझानी पड़ती है। - अनीसा

कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हैंडपंप सही नहीं किए जा रहे हैं। यदि हैंडपंप सही हो जाए तो वासुदेव विद्यालय के पास तक पानी भरने नहीं जाना पड़ेगा। बहुत दिक्कत होती है। - हाफिज सिद्दीकी

कुछ दिनों के बाद एक टाइम पानी आना शुरू हो जाएगा, तब अधिक परेशानी होगी। कब से सुन रहे हैं कि नई पाइपलाइन डलेगी, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। - नफीसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed