फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bhagwan mahaveer jaynti

महावीर जयंती आज, घर-घर मनेंगी खुशियां

Mon, 06 Apr 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
bhagwan mahaveer jaynti
गरीबों को भोजन का वितरण करते जैन समाज के लोग।
झांसी। जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती सोमवार को घर-घर मनाई जाएगी। इस दौरान जैन समाज के लोग घरों में रहकर प्रभु महावीर के जन्म की खुशियां मनाएंगे। 70 साल बाद यह पहला मौका होगा, जब जिले में भगवान महावीर की जयंती पर रथयात्रा का आयोजन नहीं होगा।
विज्ञापन

जिले में हर साल महावीर जयंती के मौके पर भगवान महावीर की रथयात्रा का आयोजन किया जाता था। इस दौरान भगवान को स्वर्ण आभा वाले विमान पर विराजमान कर रथयात्रा निकाली जाती थी। इस बार लॉकडाउन के चलते देश में महावीर जयंती का महोत्सव घर-घर मनाया जाएगा। जैन धर्मावलंबी जैनाचार्यों के आशीर्वाद से अपने आवास पर जन्म उत्सव की खुशियां मनाएंगे। इस मौके पर प्रत्येक जैन धर्मावलंबी सुबह आठ बजे अपने घर की छत, आंगन या बालकनी में भगवान महावीर स्वामी के जयकारे लगाते हुए घंटी, तालियां और थालियां बजाकर हर्ष की ध्वनि करेंगे। घर पर ही मिठाइयां बनाकर कोरोना और लॉकडाउन के चलते जगह-जगह व्यवस्थित रूप से गरीबों असहायों को भोजन और मिठाइयां वितरित करेंगे।
विज्ञापन

जैन मुनि आदित्य सागर जी महाराज ने कहा कि इस बार प्रदर्शन की अपेक्षा भगवान महावीर स्वामी की जयंती आत्म दर्शन के लिए मनाई जाएगी। उन्होंने घर-घर में पालने झुलाने की तैयारियां करने और शाम को अपने दरवाजे पर दीपक जलाकर भगवान की आरती करने का संदेश दिया। जैन समाज के वयोवृद्घ कैलाश चंद्र जैन ने बताया कि विगत 70 वर्षों से महावीर जयंती पर निकाली जाने वाली रथयात्रा का आयोजन इस बार नहीं होगा। घर पर ही जयंती मनाएंगे। समाज के शैलेंद्र जैन, ललित जैन, अध्यक्ष प्रकाश चंद जैन एडवोकेट एवं महामंत्री प्रवीण कुमार जैन ने सभी जैन धर्मावलंबियों से अपील की है कि महावीर जयंती अपने परिवार के साथ पूरी धर्म प्रभावना को आत्मसात करते हुए मनाएं। वहीं दिगंबर जैन पंचायत समिति द्वारा प्रतिदिन गरीबों और असहाय को सिद्धार्थ जैन के सौजन्य से भोजन वितरण किया गया। सोमवार को गरीबों को भोजन के साथ ही फ ल और मिठाई का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed