फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Betwa Vihar Colony will be 'good day'

बेतवा विहार कालोनी के आएंगे ‘अच्छे दिन’

Wed, 14 Dec 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Betwa Vihar Colony will be 'good day'
betwa vihar colony jhansi - फोटो : amar ujala, jhansi news
करीब 12 साल से झांसी विकास प्राधिकरण की बेतवा विहार कालोनी के विकसित होने का इंतजार कर रहे आवंटियों के ‘अच्छे दिन’ आने वाले हैं। कालोनी में पार्क, सड़कें व नालियां बनाई जाएंगी, इस पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका टेंडर बुधवार (आज) को डाला जाएगा।
विज्ञापन

बूढ़ा गांव में जेडीए ने कालोनी के लिए 38.71 हेक्टेयर जमीन ली थी। इस जमीन पर 914 भूखंड आवंटित किए गए। रजिस्ट्रयां हो गईं, लेकिन अब तक आवंटियों का अपने मकान में रहने का सपना पूरा नहीं हो सका। इसकी वजह यह रही कि यहां पर जेडीए ने न तो सड़कें  बनवाईं, न बिजली, न पार्क और न ही नालियों का निर्माण कराया। इससे आवंटियों ने वहां मकान नहीं बनवाए। लगभग एक माह पहले जेडीए के उपाध्यक्ष चंद्रविजय सिंह ने यहां का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में स्टीमेट बनाया गया और टेंडर निकाल दिया गया। कालोनी में सड़कें, पार्क, नालियां और नाले बनाए जाएंगे। इस पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर आज डाले जाएंगे।
विज्ञापन


किस कार्य पर कितना खर्च होगा
जेडीए की बेतवा विहार कालोनी में नालों का निर्माण किया जाएगा, ताकि जलनिकासी भी बेहतर हो सकेे। यह कार्य 1.25 करोड़ रुपये से कराए जाएंगे। पार्क विकसित होंगे। इनके चारों ओर ग्रिल, हरियाली और बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे। इस पर 1.57 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़कों के निर्माण कार्य पर 4.22 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नाली डिवाइडर व पुलिया पर 97 लाख रुपये खर्च आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपीपी पर चलेगा पंचतंत्र पार्क 
जेडीए के पंचतंत्र पार्क को पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप के आधार पर संचालित किया जाएगा। इसके लिए भी टेंडर मांगा गया है। जो भी ठेकेदार इसे लेगा, वह दस साल तक इसका मेंटीनेंस करेगा और यहां पर ट्वाय ट्रेन, झूला व वोटिंग की भी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed