{"_id":"61804750bc53cc2c5d410068","slug":"benefits-will-be-done-by-becoming-a-board-of-argenic-farming-in-bundelkhand-jhansi-news-jhs207985011","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में आर्गेनिक खेती का बोर्ड बनने से होगा लाभ: टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में आर्गेनिक खेती का बोर्ड बनने से होगा लाभ: टिकैत
विज्ञापन
झांसी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ललितपुर जाते समय कुछ देर के लिए शिवानी होटल तिराहा पर रुके। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में किसानों का विकास तभी होगा, जब आर्गेनिक खेती का बोर्ड बनाया जाएगा। यहां पर आर्गेनिक खेती की अनंत संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार काम ठीक से नहीं कर रही है। उनकी 22 जनवरी के बाद उनकी सरकार से कोई बात नहीं हुई है। सरकार घूमने चली गई है। बुंदेलखंड में खनिज का कोई फायदा नहीं मिल रहा है।
जिलाध्यक्ष कमलेश लंबरदार और तहसील अध्यक्ष अविनाश भार्गव के साथ किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने राकेश टिकैत से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि डीजल महंगा हो गया है। नहरों की सिल्ट साफ नहीं हो रही, बिजली का सामान समय से नहीं मिल रहा है। किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह्र, अखिलेश लिटौरिया, लक्ष्मी तिवारी, देवेंद्र राजावत, राजाराम राजपूत, ज्ञान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।