फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Before the arrival of the General Manager, the young man climbed on the shed of the station, RPF closed the OHE to save him.

Jhansi News: महाप्रबंधक के आने से पहले स्टेशन के शेड पर चढ़ा युवक, आरपीएफ ने बचाने के लिए बंद कराई ओएचई

Wed, 27 Mar 2024 03:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Before the arrival of the General Manager, the young man climbed on the shed of the station, RPF closed the OHE to save him.
युवक को नीचे उतारा गया रेलवे ने बताया मानसिक बीमार संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। तीसरी लाइन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने आ रहे महाप्रबंधक के झांसी पहुंचने से पहले स्टेशन पर हंगामे की स्थिति बन गई। यहां मानसिक रूप से बीमार एक युवक स्टेशन के शेड पर चढ़कर ओएचई पकड़ने का प्रयास करने लगा। आरपीएफ इंस्पेक्टर को जैसे ही युवक दिखाई दिया तो वह भी शेड पर चढ़ गए और ओएचई की सप्लाई बंद कराते हुए काफी मशक्कत के बाद युवक को पकड़ा। घटना मंगलवार सुबह लगभग 10.30 बजे की है। जब बीना से विंडो ट्रेलिंग करते हुए तीसरी लाइन का निरीक्षण करने आए महाप्रबंधक झांसी पहुंच रहे थे। इसी बीच वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर एक विक्षिप्त युवक प्रवेश कर गया। इसके बाद उसने यहां यात्रियों को डराया और फिर प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 की ओर बढ़ गया। यहां वह मौका देखकर ओवर ब्रिज से होते हुए पहले यात्री शेड पर चढ़ा और फिर ओएचई पकड़ने का प्रयास करने लगा। यहां महाप्रबंधक के आने के चलते स्टेशन पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर रविंद्र कौशिक को जैसे ही युवक दिखाई दिया तो उन्होंने शेड पर चढ़कर युवक की ओर दौड़ लगा दी। युवक हादसे का शिकार न हो जाए, इसके चलते उन्होंने तत्काल ओएचई की सप्लाई बंद कराई और शेड पर दौड़ते जा रहे युवक को पकड़ लिया। उसे नीचे लाकर स्टेशन के बाहर किया गया। इस दौरान दस मिनट के लिए ओएचई की सप्लाई बंद रही। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवक विक्षिप्त है। वह नजर बचाकर शेड पर चढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed