फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Before Republic Day, miscreants entered the house and looted Rs 8 lakh.

Jhansi News: गणतंत्र दिवस से पहले घर में घुसकर बदमाशों ने की आठ लाख की लूट

Tue, 28 Jan 2025 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Before Republic Day, miscreants entered the house and looted Rs 8 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले शनिवार की रात शाहजहांपुर थाना इलाके के ग्राम बकवां बुजुर्ग के एक घर में घुसे चार बदमाशों ने असलहा दिखाकर आठ लाख रुपये लूट लिए। बेखौफ अंदाज में बदमाश एक घंटे तक लूटपाट करते रहे। इस दौरान उन्होंने दंपती को बेरहमी से पीटा।



ग्राम बकवां बुजुर्ग निवासी राममिलन रोजाना की तरह शनिवार की रात खाना खाकर परिवार के साथ सो गए थे। राममिलन और उनकी पत्नी भारती अपने डेढ़ साल की बेटी के साथ घर में सो रहे थे। उनके पिता परशुराम और मां बाहर वाले कमरे में सो रहे थी। राममिलन ने बताया कि रात करीब दो बजे चार बदमाश पड़ोसी के बाथरूम पर चढ़कर उसकी छत पर आ गए। सीढ़ियों के गेट खुले होने की वजह से बदमाश आसानी से नीचे आ गए। लात मारकर उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला।
विज्ञापन


राममिलन ने बताया कि आवाज सुनकर वह और पत्नी जग गए। शोर मचाने पर एक बदमाश ने तमंचे की बट से हमला कर दिया, जिससे खून बहने लगा। पत्नी ने विरोध किया तो उसे भी बेरहमी से पीटते हुए लात-घूंसे मारे। तीन बदमाश तमंचे लिए हुए थे, जबकि एक के पास राइफल थी। एक ने राममिलन के सीने पर तमंचा अड़ा दिया और गोली मारने की धमकी देने लगा। इससे वे डर गए और बदमाशों से कहा कि जो चाहिए ले लो, गोली मत मारना। बदमाश अलमारी तोड़कर सोने की हार, चार चूड़ी, दो मंगलसूत्र, झुमकी, तीन अंगूठी समेत लगभग आठ लाख रुपये के आभूषण और 70 हजार रुपये नकद लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




राममिलन को कुछ दूर तक अपने साथ ले गए बदमाश



घटना के बाद बदमाश राममिलन को अपने साथ ले गए। पत्नी भारती को धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो पति को गोली मार देंगे। वे कुछ दूर तक राममिलन को अपने साथ ले गए और फिर डरा-धमकाकर भाग गए। घर से निकलने से पहले उन्होंने माता-पिता के कमरे के बाहर की कुंडी लगा दी थी। बदमाशों से छूटकर राममिलन अपने घर आया और शोर मचाने लगा। उसने माता-पिता के कमरे का दरवाजा खोला। इसके बाद पूरा गांव एकत्र हो गया और पुलिस को सूचना दी गई। राममिलन ने बताया कि छह दिन पहले धान की फसल बेची थी, जिससे नकदी घर में रखी हुई थी।

पहले एक और घर में घुसे थे

लूटपाट से पहले बदमाश गांव के एक और सूने घर में घुसे थे। भारत का परिवार मोंठ में रहता है। इसलिए उन्हें उसके घर में ज्यादा कुछ नहीं मिला। इसके बाद वे छत के रास्ते से भारत के भाई घनश्याम के घर में घुसे। घनश्याम के बेटे मुकेश की छह दिन पहले शादी हुई थी। इसलिए कई रिश्तेदार घर पर थे। कमरे का दरवाजा खटखटाने पर मुकेश ने आवाज दे दी। इस पर वे भाग गए थे।


वर्जन

रात को राममिलन और मुकेश ने चोरी की सूचना दी थी। एक युवक घायल है। घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। - देवेंद्रनाथ मिश्र, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed