{"_id":"65a6fea74629928f7e015264","slug":"beeda-process-of-acquiring-land-of-14-villages-started-in-10-days-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-245894-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडा: 10 दिन में शुरू हुई 14 गांवों की जमीन लेने की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडा: 10 दिन में शुरू हुई 14 गांवों की जमीन लेने की प्रक्रिया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) बनाने की कार्यवाही प्रशासनिक स्तर पर तेजी से जारी है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि महज 10 दिनों के भीतर 14 गांवों की जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। एक माह के भीतर बाकी सभी गांवों की भी जमीन लेने की कार्यवाही शुरू करने की तैयारी है।
बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को लेकर शासन का रुख बेहद संवेदनशील है। इसी के चलते नोएडा (न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की तर्ज पर झांसी में बीडा विकसित किया जा रहा है। यह झांसी सदर तहसील के 33 गांवों की 14,285 हेक्टेअर जमीन पर विकसित किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से जमीन लेने की प्रक्रिया जनवरी माह के शुरुआत में शुरू की गई थी और महज दस दिन के भीतर 14 गांवों में जमीन लेने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। बुधवार को तीन ओर गांवों की जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। अफसरों की देखरेख में सदर तहसील और राजस्व विभाग की टीमें तेजी से जमीन लेने की कार्यवाही को पूरा करने में जुटी हुईं हैं। एक माह के भीतर सभी चिह्नित गांवों की जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के औद्योगिक विकास की दृष्टि से झांसी में बीडा विकसित किया जा रहा है। इसे लेकर शासन का रुख बेहद संवेदनशील है। बीडा के लिए चिह्नित गांवों की जमीन लेने की कार्यवाही तेजी से जारी है।