फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bedrolls will be available again in trains after two years

दो साल बाद ट्रेनों में फिर से मिलेंगे बेडरोल

Tue, 22 Mar 2022 10:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bedrolls will be available again in trains after two years
झांसी। दो साल बाद यात्रियों को फिर से ट्रेनों में बेडरोल मिलने लगेंगे। झांसी रेल मंडल में इसकी शुरुआत बुंदेलखंड एक्सप्रेस से की गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण के दस्तक देने के साथ ही रेल प्रशासन की ओर से ये व्यवस्था बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन

लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों में बेडरोल उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था है। इसमें दो चादर, एक कंबल, कवर समेत तकिया उपलब्ध कराया जताया है। कोरोना संक्रमण के प्रसार के रोकथाम के लिए दो साल पहले रेलवे ने बेडरोल उपलब्ध कराना बंद कर दिया था। यात्रियों को यात्रा के दौरान घर से कंबल, चादर अपने साथ ले जाने पड़ते थे। स्टेशन पर भी इनकी बिक्री की व्यवस्था की गई थी, परंतु इसके लिए यात्रियों को अतिरिक्त खर्च करना पड़ जाता था। लेकिन, अब हालात सामान्य होने पर रेलवे की ओर से वातानुकूलित कोचों में बेडरोल उपलब्ध कराने की व्यवस्था बहाल कर दी गई है। झांसी रेल मंडल में मंगलवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस से इसकी शुरुआत की गई।
विज्ञापन

वातानुकूलित कोचों के यात्रियों को फिर से बेडरोल उपलब्ध कराना शुरू कर दिया गया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस से इसकी शुरुआत की गई है। जल्द ही सभी गाड़ियों में व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed