फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   B.Ed student crushed to death by a speeding truck

Jhansi News: बीएड की छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौत

Mon, 01 May 2023 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
B.Ed student crushed to death by a speeding truck
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में ग्वालियर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे अपनी बहन के साथ खड़ी बीएड की छात्रा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, हादसे में उसकी बहन घायल हो गई। दोनों सत्संग सुनने के बाद अपने घर जाने की तैयारी में थीं और इसी दरम्यान ट्रक की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

रक्सा क्षेत्र के ग्राम पाली पलींदा निवासी लक्ष्मण प्रसाद की बेटी वर्षा (24) बीएड की छात्रा थी। इसके अलावा वह बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थी। परिवार में शादी होने की वजह से इन दिनों उसकी बहन छाया शिवपुरी के पिछोर के राजापुर स्थित अपनी ससुराल से यहां आई हुई थी। रविवार को दोनों बहनें करारी में स्थित राधास्वामी सत्संग भवन में सत्संग सुनने गईं थीं। सत्संग समाप्त होने के बाद दोनों बहनें बाहर आकर सड़क किनारे खड़े होकर घर जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहीं थीं। इसी दरम्यान दतिया की ओर से तेज रफ्तार में एक टैंकर आ रहा था। उसके पीछे ट्रक था। ट्रक ने टैंकर को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दरम्यान दोनों बहनें ट्रक की चपेट में आ गईं। ट्रक का पहिया वर्षा के पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी बहन छाया को मामूली चोट आई। पुलिस ने वर्षा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि उसकी बहन की इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को चालक के साथ पकड़ लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed