फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bed on sale in jhansi.

झांसी में बिक रहे हैं बेड, पैसा फेंको, मरीज को भर्ती कराओ

Mon, 19 Apr 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
bed on sale in jhansi.
झांसी। कोरोना संक्रमण काल में झांसी में अब नर्सिंगहोमों में बेड बिकने लगे हैं। सुनकर आश्चर्य जरूर होगा मगर यह हकीकत है। ऐसा नर्सिंगहोम और एंबुलेंस चालकों की सांठगांठ से हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में इस गठजोड़ का भंडाफोड़ कर दिया है। ऑडियो में चालक कह रहा है कि रोज दस हजार कमाई का लक्ष्य रखा है। इन दिनों चौमासा चल रहा है। दो महीने और महामारी खिंच जाए तो बेड़ा पार हो जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की इस आपदा में चारों तरफ त्राहि-त्राहि मची हुई है। इन हालातों में कुछ नर्सिंगहोम और एंबुलेंस चालक जिंदगी की दलाली में जुट गए हैं। पैसे की भूख इस कदर हावी हो गई है कि उनके अंदर की मानवता तक खत्म हो गई है। नर्सिंगहोमों के सामने मरीज को भर्ती कराने के लिए दर-दर भटक रहे परिजनों की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो से इसकी पुष्टि हो गई है। ऑडियो में एक एंबुलेंस चालक किसी व्यक्ति से बात करता हुआ सुनाई दे रहा है। ऑडियो सुनने से लगता है कि चालक को इस क्षेत्र में वह व्यक्ति ही लेकर आया। चालक कहता है कि दोनों मरीजों को एडमिट कर इलाज शुरू कर दिया है तो व्यक्ति पूछता है कि कौन डॉक्टर देख रहा है और पैसा जमा हुआ? तो चालक कहता है कि पांच-पांच हजार जमा हैं। आपका चेला कमजोर नहीं है। फिर व्यक्ति कहता है कि 15 हजार रुपये प्रति मरीज क्यों मांगें? डॉक्टर से कितनी बात हुई है? चालक बोलता है कि 25 हजार रुपये जमा करा दिए हैं। अब आईसीयू बेड खाली होता है तो बब्बा का वहां डलवा देंगे। चालक आगे बोलता है कि चार दिनों से दस हजार रुपये का लक्ष्य बनाए हुए हैं। अभी तो चौमासा चल रहा है। इसी बीच, चालक कोरोना की भयावह हालात भी बयां करते हुए बोलता है कि मेरे लाए हुए 25 मरीज खत्म हो गया है। 11 ग्वालियर में भर्ती हैं। 27-28 का झांसी में इलाज चल रहा है। फिर व्यक्ति बोलता है कि तुमने तो दस लाख रुपये पीट दिया होगा। चालक हंसने लगता है। व्यक्ति आगे कहता है कि गुरू का ध्यान रखे रहना। चालक बोलता है कि दो महीने महामारी बनी रही तो बेड़ा पार हो जाएगा। बहुत बढ़िया समय है, टारगेट पूरा हो रहा है। इस बीच, व्यक्ति कहता है कि लोगों पर दया करे रहना कि कोई रो न दे। किसी के रोने का पैसा न ले लेना। फिर चालक बोलता है कि परसों एक व्यक्ति आया और कहने लगा कि 50 हजार देंगे मेरा मरीज भर्ती करा दो। दस लाख रुपये रखे हुए था। काहे गम खाते। तुरंत एंबुलेंस बुलाई और ग्वालियर ले गए। वहां भर्ती कर दिया। यह ऑडियो वायरल होने के बाद अब तक चालक और व्यक्ति के बारे में जानकारी नहीं हो पाई है। मगर इस ऑडियो ने महामारी के दौर में मरीजों का क्या हाल किया जा रहा है, यह हकीकत उजागर कर दी है।
विज्ञापन

मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई भी नर्सिंगहोम सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से ज्यादा पैसे वसूलता है तो उसकी जानकारी दें। तत्काल कार्रवाई होगी। - आंद्रा वामसी, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed