फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   B.Ed Entrance Exam: Candidates will be able to carry a copy of OMR sheet

बीएड प्रवेश परीक्षा : ओएमआर शीट की एक कॉपी साथ ले जा सकेंगे अभ्यर्थी

Wed, 14 Jun 2023 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
B.Ed Entrance Exam: Candidates will be able to carry a copy of OMR sheet
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को दी जाने वाली ओएमआर शीट तीन प्रतियों में होगी। इसमें मूल प्रति के अलावा दो कार्बन कॉपी होंगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद तृतीय कॉपी अभ्यर्थी को दे दी जाएगी। जबकि, प्रथम कॉपी मूल्यांकन के लिए बुंदेलखंड विवि आएगी। द्वितीय कॉपी संबंधित जिले के कोषागार में जमा होगी।
बुंदेलखंड विवि द्वारा बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा बृहस्पतिवार को 75 जिलों के 1108 केंद्रों पर कराई जाएगी। इसमें 4,72,882 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर 23500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंगलवार को बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में कंट्रोल रूम शुरू कर दिया गया। इसके जरिये सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। बीयू के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि बीएड की प्रवेश परीक्षा में इस बार भी निगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक सवाल दो अंकों का होगा। गलत जवाब देने पर दो अंक का 1/3 भाग काट लिया जाएगा। अगर किसी सवाल का उत्तर नहीं लिखा है तो कोई अंक नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी को किसी भी दशा में प्रवेश पत्र, उसकी एक फोटोयुक्त प्रति और वैध फोटो के बिना प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

चिह्न बनाया तो निरस्त होगा आवेदन
कुलसचिव ने बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को ओएमआर शीट पर विभेदात्मक चिह्न जैसे रबर स्टांप, हस्ताक्षर आदि बनाने की अनुमति नहीं है। ऐसा करने पर उस ओएमआर शीट को अनुचित साधन का प्रयोग मानते हुए उसका मूल्यांकन नहीं कराया जाएगा। ओएमआर शीट में बार कोड के स्थान पर कुछ भी नहीं लिखा जाना चाहिए। यदि कोई अभ्यर्थी बार कोड से छेड़छाड़ करता है तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। ओएमआर शीट पर सही विकल्प को काले बाल प्वाइंट पेन से भरना होगा। एक बार उत्तर गलत भरने पर इस त्रुटि में कोई सुधार संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed