फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BEd Counseling From today, the preparations are complete

बीएड काउंसलिंग आज से, तैयारी पूरी

Tue, 06 Jun 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
BEd Counseling From today, the preparations are complete
exam, jhansi news - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी समेत प्रदेश के 33 केंद्रों पर मंगलवार से बीएड की काउंसलिंग शुरू होगी। पहले दिन एक से 6500 रैंक तक के छात्र-छात्राओं को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। सोमवार को बीयू में काउंसलिंग की तैयारी की जाती रही।

काउंसलिंग कराने आ रहे छात्र-छात्राएं लखनऊ यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से काउंसलिंग लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। काउंसलिंग को आने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग फीस का 500 रुपये और कॉलेज की एडवांस फीस का पांच हजार रुपये का ड्राफ्ट वित्त अधिकारी लखनऊ यूनिवर्सिटी के नाम से लाना होगा। बीयू के शिक्षण संस्थान स्थित काउंसलिंग केंद्र पर विद्यार्थियों का सबसे पहले टोकन बनाकर शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन, डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा। फिर छात्रों के फोन पर ओटीपी अथवा पिन आएगा। अंत में उन्हें पसंदीदा कॉलेजों की च्वाइस भरनी होगी। सोमवार को केंद्र पर बीएसएनएल की नेट कनेक्टिविटी आ गई। इस दौरान लगभग 25 छात्र-छात्राओं ने केंद्र पहुंचकर ऑफलाइन काउंसलिंग में हिस्सा लिया। काउंसलरों ने जरूरी दिशा निर्देश दिए। बीयू में काउंसलिंग के लिए एक समन्वयक, दो उप समन्वयक, 11 काउंसलर, 13 नॉन टीचिंग स्टाफ लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed