फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Be cautious while buying ghee and oil on Holi, last year 61 percent samples failed

Jhansi News: होली पर सतर्क होकर खरीदना घी-तेल, पिछले साल 61 फीसदी नमूने हो गए थे फेल

Tue, 04 Mar 2025 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Be cautious while buying ghee and oil on Holi, last year 61 percent samples failed

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। होली पर मावा, दूध, घी, तेल समेत खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने से हर बार मिलावट का कारोबार भी फैल जाता है। ऐसे में त्योहार पर खाद्य पदार्थ खरीदते समय सावधानी बरतनी चाहिए। पिछले साल ही रंगों के इस पर्व पर खाद्य विभाग की ओर से लिए गए 61 फीसदी नमूने फेल हो गए थे। कुछ में तो तय मानक से कहीं ज्यादा खाद्य रंग मिला था, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है।


होली के मद्देनजर खाद्य विभाग एक से पांच मार्च तक जागरूकता अभियान चला रहा है। इसके बाद छह से 13 मार्च तक अभियान चलाकर विभाग नमूने एकत्र करेगा। उसे जांच के लिए गोरखपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पिछले साल खाद्य विभाग ने 15 से 24 मार्च अभियान चलाया था। जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार ने बताया कि जनपद के अलग-अलग हिस्सों से विभाग ने 67 नमूने लिए थे। इनमें 41 नमूने मानक पर खरे नहीं उतर पाए थे। इन सभी के खिलाफ वाद दायर किया गया है। खोआ के 16 में नौ नमूने फेल हो गए थे। इनमें निर्धारित 30 फीसदी से कम मिल्क फैट पाया गया था। वहीं, सरसों के तेल के सात में पांच नमूने फेल हुए थे। इनमें अमलीय मूल्य बढ़ा हुआ मिला था। रसगुल्ला, बर्फी के छह में चार नमूने अधोमानक मिले थे। रसगुल्ला में जहां स्टार्च मिला था। वहीं, बर्फी में रिफाइंड की मिलावट पाई गई थी। इसके अलावा, रिफाइंड के चार में दो नमूनों में भी अमलीय मूल्य तय मानक से ज्यादा मिला था। नमकीन के 14 में दो नमूने फेल हुए थे। इनमें 100 पार्ट्स पर मिलियन की तुलना में कहीं अधिक खाद्य रंग मिला। घी के दोनों और दूध के सभी 10 नमूने फेल हो गए। दूध में फैट की मात्रा कम पाई गई। यही नहीं, लड्डू के चार में से दो नमूनों में भी जरूरत से ज्यादा खाद्य रंग मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed