फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   basant panchami

बसंत पंचमी पर वीणा वादिनी को किया नमन

Sun, 14 Feb 2016 12:51 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 14 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
basant panchami
झांसी। महानगर में शनिवार को विभिन्न धार्मिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा बसंत पंचमी मनाई गई। इस मौके पर मां सरस्वती की वंदना कर लोगों ने ज्ञान बल को सर्वश्रेष्ठ बताया।
विज्ञापन


 ज्ञानाश्रम सरस्वती शक्ति पीठ के तत्वावधान में बसंत पंचमी महोत्सव राजकीय संग्रहालय में मनाया गया। इस मौके पर डा. विनोद यादव, अश्विनी त्रिपाठी, बीबी त्रिपाठी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुराधा शर्मा ने कहा कि बसंत ऋतु परिवर्तन का अवसर तो है ही, सरस्वती क ी आराधना का योग बनाता है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद यादव, कैलाश चंद्र जैन, प्रो. वीके सहगल, पूर्व न्यायाधीश यशवंत सिंह, शहंशाह हैदर आब्दी, डा. नीति शास्त्री, पूर्व मंत्री हरगोविंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन शक्ति पीठ के संचालक मदन लाल बबेले ने किया।
विज्ञापन

 
 मसीहा गंज सीपरी में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में हुए दो दिवसीय बसंत पंचमी महोत्सव एवं पं. श्री राम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्म दिवस के अंतर्गत श्रद्धालुओं ने प्रात: समूह साधना की। एक कुंडीय महायज्ञ में आहुतियां अर्पित करने के पश्चात सायं दीप यज्ञ किया। इस मौके पर किरण देवी रायकवार ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए सभी मानव को प्रार्थना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यज्ञ कर्म से आत्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। इस अवसर पर सीताराम शास्त्री, सौवीर सिंह, पवन ओझा, चंद्र मोहन मिश्रा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, सुधा सिंह, अमन तिवारी, दीप्ति शास्त्री, सत्य श्री, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। \
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर चौरसिया समाज के श्री राम जानकी मंदिर में मां सरस्वती की पूजा कर भगवान श्रीराम व जानकी जी का भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर शंभु दयाल चौरसिया आदि मौजूद रहे। सिद्धेश्वर मंदिर में युवा ब्राह्मण महासंघ द्वारा मां सरस्वती का पूजन किया गया। तत्पश्चात हुई विचार गोष्ठी में आचार्य हरीओम पाठक ने कहा कि ज्ञान की आराधना और ज्ञान की प्रति सघन तपस्या, त्याग, सेवा, संयम और प्रेम को अपनाकर मानव जीवन को सार्थक करना ही मां सरस्वती की आराधना है। मुख्य अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि जीवन में मां सरस्वती की कृपा आवश्यक है। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने सूर्य कांत त्रिपाठी निराला के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हरगोविंद कुशवाहा, विनोद आनंद, महाकवि अवधेश, मनमोहन गेढ़ा, रवीश त्रिपाठी, जितेंद्र तिवारी, राज नारायण शुक्ला आदि मौजूद रहे।
इधर क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ द्वारा बड़ागांव गेट बाहर स्थित लार्ड महाकालेश्वर इंटर कालेज में मां सरस्वती की आराधना की गई। मुख्य अतिथि महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय के नेतृत्व में लोगों ने मां की प्रतिमा का विधिवत महाअभिषेक कर हवन किया और महाआरती की। इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि मां सरस्वती की आराधना से जीवन में संस्कार विकसित होते हैं। इस अवसर पर रामेश्वर राय, रामकुमार शिवहरे, निशा कुशवाहा, पूनम शिवहरे, सपना बुधौलिया, बीएल जायसवाल, अर्चना दुबे, लक्ष्मी राय, गायत्री गुप्ता, अंकित राय आदि मौजूद रहे।
वहीं मॉडर्न स्कूल झोकनबाग में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का पूजन कर पुष्प अर्पित किए गए। दीप प्रज्वलन प्रधानाचार्या शांति विश्वनाथन एवं डा. रोहिन विश्वनाथन ने किया। इस मौके पर शिक्षकों व विद्यार्थियों ने ज्ञान वान होने की प्रार्थना की।

झरना गेट स्थित श्री अंजनी नंदन राम दूताय आश्रम बालाजी धाम में संयोजक मुकेश सिंघल के नेतृत्व में बसंत महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में अनिल पाठक ने महाआरती की। वहीं राधेश्याम एंड पार्टी द्वारा राम कलेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, विष्णु राय, सुनील शुक्ला, अभय कृष्ण उक्सा, विजय खन्ना, अलका सिंघल,  महेंद्र पाल वर्मा, ओम प्रकाश अग्रवाल बाबा आदि मौजूद रहे।   
 मेडिकल कालेज में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा कर गायत्री परिवार द्वारा आयोजित हवन में विद्यार्थियों व चिकित्सकों ने आहुतियां अर्पित कीं। वहीं विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. एनएस सेंगर, डा. नूतन अग्रवाल, डा. ज्ञानेंद्र कुमार, डा. हेमा जे शोभने, डा. एसपी सिंह, डा. साधना कौशिक, डा. विमलेश, शिवम पांडे, अक्षत चौधरी, वंदना गंगवार, रैना जैन, तान्या अरोड़ा, डा. अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।  
भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक डा. उदय पाल सिंह, सुरेश गोस्वामी, संजीव दुबे, लोकेश चतुर्वेदी, हरीश चंद्र गुप्ता आदि शिक्षकों व विद्यार्थियों ने यज्ञ कुंड में आहुतियां अर्पित की तथा मां सरस्वती की विधिवत पूजा की।


प्रेमनगर स्थित यशकला संस्थान कार्यालय में अध्यक्ष यशवंत जोशी के नेतृत्व में मां सरस्वती की पूजा - वंदना की गई। इस अवसर पर सुनील मिश्रा, विनय कुमार, पारस वर्मा, आकाश मिश्रा, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed