फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bank Manager Dies in Accident Outside BU

Jhansi News: बीयू के सामने बैंक मैनेजर की हादसे में मौत

Fri, 20 Mar 2026 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bank Manager Dies in Accident Outside BU
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। निजी बैंक के प्रबंधक शिवम तिवारी (30) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बुधवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। उनकी बाइक डिवाइडर से जा भिड़ीं। हादसे की खबर से परिवार में रोना-पिटना मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
वीरांगना नगर निवासी शिवम बुधवार को वह किसी काम से बाहर गए थे। परिजनों ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। शिवम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे। उनके सिर एवं हाथ, पांव में गहरी चोट आ गई। हादसे की आवाज सुनकर राहगीर जमा हो गए। उन लोगों ने ही शिवम को मेडिकल अस्पताल भेजा। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी रोते बिलखते पहुंच गए।
विज्ञापन

इनसेट

बेटे की मौत की खबर सुनते ही कंपनी कमांडर पिता हो गए अचेत
शिवम परिवार का इकलौता बेटा था। पिता होमगार्ड में कंपनी कमांडर हैं। सबसे पहले उन के पास सूचना आई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता अचेत हो गए। परिवार में रोना-पिटना मच गया। परिजनों के मुताबिक, शिवम की करीब छह साल पहले शादी हुई थी। परिवार में पत्नी समेत दो साल का बेटा एवं पांच साल की बेटी है। शिवम की दो बहनों की शादी हो चुकी है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed