फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bank loan is crossing the fleet of needs

Jhansi News: बैंक लोन कर रहा जरूरतों का बेड़ा पार...चार लाख 53 हजार हो गए कर्जदार

Sun, 26 Mar 2023 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bank loan is crossing the fleet of needs
झांसी। जिले की आबादी पर कर्ज (लोन) का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए खूब लोन ले रहे हैं, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले 11 महीनों के दरम्यान जनपद में 1,07,421 नए कर्जदार हो गए हैं। इन्होंने बैंकों से अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए 12 अरब 13 करोड़ रुपये का ऋण ले रखा है। इसके साथ ही जनपद में कर्जदारों की संख्या बढ़कर 4,53,630 हो गई है।
विज्ञापन

घर बनाना हो या अपनी कार, बाइक व मोबाइल जैसी जरूरतों को पूरा करना हो, सरकारी व निजी बैंकों द्वारा दोनों हाथों से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। लोग अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए बैंकों का दरवाजा खटखटाने से गुरेज भी नहीं कर रहे हैं। कर्ज वापसी की गारंटी हासिल करने के बाद बैंक हाथों हाथ ऋण उपलब्ध भी करा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में जिले में कर्जदारों की संख्या में भी तेजी इजाफा हो रहा है। इस बात की तस्दीक इससे की जा सकती है कि मार्च 2022 में जनपद में कर्जदारों की संख्या 4,18,638 थी और उन पर अलग-अलग बैंकों का 80 अरब 48 करोड़ रुपये का कर्ज था। लेकिन, अब मार्च 2023 में कर्जदारों की संख्या बढ़कर 4,53,630 पर पहुंच गई है। इन लोगों ने बैंकों से 87 अरब 95 करोड़ रुपये का कर्ज ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधि कर्जदारों की संख्या कर्ज
मार्च 2023 4,53,630 87 अरब 95 करोड़
मार्च 2022 4,18,638 80 अरब 48 करोड़
मार्च 2021 3,13,367 69 अरब 80 करोड़
मार्च 2020 2,56,340 57 अरब 74 करोड़
मार्च 2019 2,17,889 55 अरब 43 करोड़

किसानों पर सबसे ज्यादा कर्ज
झांसी। जिले में बैंकों द्वारा दिए गए कर्ज (लोन) का सबसे बड़ा हिस्सा किसानों के पास है। दो लाख 35 हजार किसानों ने 52 अरब 19 करोड़ रुपये का कर्ज ले रखा है। यह ऋण उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये लिया है। इसके अलावा होम लोन, व्हीकल लोन लेने वालों की तादाद भी खासी है। जबकि, बैंकों की ओर से व्यावसायिक ऋण भी धड़ाधड़ जारी किए जा रहे हैं।


बैंकों द्वारा हर तरह के ऋण आसानी से जारी किए जा रहे हैं। कैंप लगाकर कृषि ऋण व अन्य सरकारी योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अदायगी की भी स्थिति बेहतर है। इससे बैंक उत्साहित हैं।
- अजय कुमार शर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed