{"_id":"5bca375abdec224291204604","slug":"bangali-see-of-mother-durga","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगालियों ने की दुर्गा माता की विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगालियों ने की दुर्गा माता की विदाई
jhansi
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
maa durga
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाली समाज ने शुक्रवार को दुर्गा माता को विदाई दी। इससे पहले सुबह प्रतिमा का दर्पण विसर्जन हुआ। इसके बाद सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पण किया, जो बाद में एक-दूसरे को लगाया। ढाक वादन के बीच दुर्गा बाड़ियों में बने कुंड में प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने विसर्जित किया।
फूटा चौपड़ा स्थित बांधव समिति की दुर्गा बाड़ी में सुबह मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्पण विसर्जन हुआ। इसके बाद बांधव समिति की महिलाओं ने जल पूर्ण कलश लेकर शंख ध्वनि के साथ सात बार प्रतिमा की परिक्रमा की। तत्पश्चात दुर्गा माता को सिंदूर लगाया और अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना की। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। शाम को ढाक वादन पर दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कुंड में किया गया। इसके बाद पुरोहित ने शांति जल सभी के ऊपर डाला और विश्व शांति की प्रार्थना की। इस दौरान अजीत कुमार रॉय, प्रदीप मुखर्जी, रविशंकर चटर्जी, अरिंदम घोष, शिव शंकर चटर्जी आदि मौजूद रहे। सीपरी बाजार की काली बाड़ी में सुबह मां दुर्गा का दर्पण विसर्जन हुआ। इसके बाद बंगाली समाज की महिलाओं ने दुर्गा माता की प्रतिमा पर सिंदूर अर्पण किया। तत्पश्चात ढाक वाद के बीच कुंड में प्रतिमा विसर्जित की गई। इस अवसर पर प्रियांशु डे, लव देवनाथ, कुश देवनाथ, नवीन डे, समीर मुखर्जी, एसके मित्रा मौजूद रहे।