फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bam Bam bhole echoed during kanwad yatra

बम- बम भोले के जयकारों के बीच निकली कांवड़ यात्रा

Thu, 08 Aug 2019 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bam Bam bhole echoed during kanwad yatra
बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति द्वारा निकाली गई कांवड़ यात्रा में औरछा से जल भर कर सिद्देश्वर मं?
बम- बम भोले के जयकारों के साथ निकाली कांवड़ यात्रा
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में बुधवार को कांवड़ यात्रा ओरछा से ग्वालियर मार्ग स्थित सिद्देश्वर मंदिर तक निकाली गई। यात्रा में बम - बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। यात्रा का जगह- जगह स्वागत किया गया।
बुधवार को ओरछा स्थित बेतवा नदी तट से विधि विधान के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में डीजे पर भक्ति गीत बज रहे थे। चार बग्गियों पर भगवान के स्वरूप विराजमान थे। ओरछा से यात्रा रिसाला चुंगी से सदर बाजार होते हुए जेल चौराहे पहुंची। पुलिस ग्राउंड में बनाए गए स्वागत स्थल से महिलाएं भी यात्रा में शामिल हो गईं। महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। यात्रा के इलाइट पर पहुंचे ही सारा माहौल भक्तिमय हो गया। बम- बम भोले के जयकारों से श्रद्धालु झूमकर नाचने लगे। यहां पर यात्रा का विधायक राजीव सिंह पारीछा, रवि शर्मा, पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ल, हरगोविंद कुशवाहा, जमुना प्रसाद कुशवाहा, विष्णु राय ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा सिद्धेश्वर पहुंची, जहां कांवड़ियों व अन्य भक्तों ने भगवान शिवलिंग का जलाभिषेक किया। यात्रा का नेतृत्व संजीव श्रृंगीऋषि व कार्यक्रम संयोजक हेमंत परिहार ने किया। इस अवसर पर निशांत, नीरज सिंह, अभिषेक सोनकिया, सचिन मिश्रा, डा. धर्मेंद्र चौहान, दिलीप, रोहित गोठनकर, अभिषेक जैन, अभिषेक पुरी, नितिन परिहार, राजन दीक्षित, कमलेश, संजय ठाकुर, अमित अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, यात्रा का अलग- अलग जगह पर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग मंडल के अशोक जैन, जीतू सोनी, प्रदीप त्रिपाठी, सुरेंद्र गुप्ता, महेंद्र चौबे, अनिल दुबे, अनिल मुस्तारिया, जेसीआई झांसी मनस्विनी की रजनी गुप्ता, अर्पणा दुबे, ऊषा सेन, मनीला गोयल, रीना अग्रवाल, दीपिका, अलका मित्तल, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के राकेश गुबरेले, सुनील पांडे, कमलेश परिहार, गौरव तिवारी, धीरेंद्र पाल सिंह, श्रावण मास समारोह महासमिति के रवीश त्रिपाठी, मिंटू श्रीवास्तव, रजत त्रिपाठी, सुभाष चौरसिया, आंतिया तालाब व्यापार मंडल के संरक्षक कैलाश जैन, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद्र वर्मा, अनिल शर्मा, सरदार बलजीत सिंह, घनश्याम दास अग्रवाल, नरेश प्रजापति, विवेक अग्रवाल, विनोद लिखधारी ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आए केशव और उमा
कांवड़ यात्रा का पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती को ओरछा से शुभारंभ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को जेल चौराहा के निकट पुलिस ग्राउंड में स्वागत करने आना था। मगर, वे दोनों पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के कारण झांसी नहीं आ सके।

जगह- जगह लगा रहा जाम
कांवड़ यात्रा के चलते ओरछा से लेकर झांसी तक जगह- जगह जाम लगा रहा। ओरछा तिगैला वाहनों की लंबी- लंबी कतारें लग गईं। इससे एक घंटे से अधिक वक्त तक वाहन चालक परेशान होते रहे। वहीं, कानपुर चुंगी से शहर में यात्रा के प्रवेश करते ही जगह- जगह जाम की स्थिति बनी रही। वाहन चालक शॉर्ट कट रास्तों का सहारा लेते रहे, लेकिन आगे निकलने की होड़ के कारण संकरी गलियों में भी जाम लग गया। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed