फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bal Sabha will be formed in Gram Panchayats in 15 days

Jhansi News: 15 दिन में ग्राम पंचायतों में गठित होगी बाल सभा

Tue, 22 Oct 2024 05:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Bal Sabha will be formed in Gram Panchayats in 15 days

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मंडलीय समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए कि अगले 15 दिन में सभी ग्राम पंचायतों में बाल सभा का गठन किया जाए। समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिया कि हर महीने प्रत्येक जनपद की 10 ग्राम पंचायतों में सभी दिव्यांग बच्चों को चिह्नित कर उन्हें विभागीय योजनों से लाभान्वित करें।

मंडलायुक्त ने सभी को संयुक्त राष्ट्र बाल अधिकार समझौते के 35 साल पूरे होने पर बधाई देते हुए यूनिसेफ के भारत में 75 साल पूरे होने की शुभकामनाएं भी दीं। बबीना के लहर ठकरपुरा ग्राम पंचायत में गठित बाल सभा की अध्यक्ष/उपाध्यक्ष ने सभा की मुख्य उपलब्धियों को साझा किया। बच्चों द्वारा आयुक्त को ग्राम सभा में पुस्तकालय गठन संबंधी प्रस्ताव भी दिया। यूनिसेफ के यूपी प्रभारी डॉ. अमित मेहरोत्रा ने बताया कि झांसी मंडल में लगभग 23 लाख बच्चे हैं, जो कुल जनसंख्या का 39 फीसदी हैं। ललितपुर में कई पहल की गई, जो पूरे प्रदेश स्तर पर लागू है। इसमें प्रदेश की पहली सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट और पोषण पुनर्वास केंद्र की स्थापना शामिल है। बैठक में डीएम अविनाश कुमार, जालौन डीएम राजेश कुमार पांडेय, अपर आयुक्त प्रशासन उमाकांत त्रिपाठी, संयुक्त विकास आयुक्त ऋषिमुनि उपाध्याय, एडी हेल्थ डॉ. सुमन, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed