{"_id":"6746d15d1e93aa6efe0f2030","slug":"baba-bageshwar-dhirendra-shastri-hindu-ekta-yatra-in-jhansi-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Bageshwar: रामधुन के साथ आगे रवाना हुई धीरेंद्र शास्त्री की एकता पदयात्रा... आज पहुंचेगी मध्यप्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baba Bageshwar: रामधुन के साथ आगे रवाना हुई धीरेंद्र शास्त्री की एकता पदयात्रा... आज पहुंचेगी मध्यप्रदेश
Wed, 27 Nov 2024 01:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:46 PM IST
सार
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा राष्ट्रगान के बाद आगे रवाना हुई। उत्साह के साथ शामिल श्रद्धालु राम नाम के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे हैं। यात्रा के स्वागत के लिए रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालु भी खड़े दिखाई पड़े।
विज्ञापन
hindu ekta yatra
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के घुघसी स्थित शारदा महाविद्यालय से बुधवार सुबह बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन हिंदू एकता पदयात्रा आगे के लिए शुरू हुई। आज 15.5 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी करके वह मध्य प्रदेश के निवाड़ी पहुंचेंगे। बुधवार शाम यात्रा निवाड़ी में विश्राम करेगी।
सुबह यात्रा आरंभ होने से पहले धीरेंद्र शास्त्री की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। राष्ट्रगान के बाद यात्रा आगे रवाना हुई। उत्साह के साथ शामिल श्रद्धालु राम नाम के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे हैं। यात्रा के स्वागत के लिए रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालु भी खड़े दिखाई पड़े।
पुष्प वर्षा करके उन्होंने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री रास्ते में खड़े श्रद्धालुओं को भी अपने साथ यात्रा में शामिल होने की अपील करते देखे गए। धीरेंंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं से कहा सनातन की रक्षा से ही राष्ट्र रक्षा संभव है।
विज्ञापन
यात्रा की सुरक्षा के लिए सैकड़ों पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। यात्रा मार्ग को देखते हुए झांसी-कानपुर हाईवे पर ट्रैफिक को बदले रास्ते से आगे भेजा जा रहा है। यात्रा का समापन 29 नवंबर को ओरछा में होगा।
बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा एवं मंदिरों की हिफाजत करने की मांग
उधर, बांग्लादेश में तोड़े जा रहे मंदिरों एवं संतों की गिरफ्तारी के विरोध में दुर्गा उत्सव महा समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की अगुआई में भारत सरकार को बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा एवं मंदिरों की हिफाजत करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में ज्ञापन दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन