{"_id":"5f592f678ebc3e54ec5db3d5","slug":"automatic-chalan-reporters-news-jhs175880955","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियम तोड़ने वालों पर कैमरे रखेंगे नजर, ऑटोमैटिक होगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियम तोड़ने वालों पर कैमरे रखेंगे नजर, ऑटोमैटिक होगा चालान
विज्ञापन
automatic chalan
झांसी। महानगर का यातायात जल्द ही इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) से चलेगा। स्मार्ट सिटी के तहत नई व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें महानगर के 13 चौराहों को शामिल किया गया है। सर्विलांस सिस्टम और कैमरों से चौराहों के जुड़ने के बाद नियम तोड़ने पर ऑनलाइन चालान होगा।
महानगर को स्मार्ट बनाने की दिशा में नगर निगम तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत कमांड कंट्रोल सेंटर का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। कंट्रोल रूम को आईटीएमएस से जोड़ा जाएगा। इसके बाद चौराहों पर अपराधियों को ट्रेस करने की भी सुविधा होगी। अगर कोई वाहन चोरी हुआ है तो उसका नंबर डालते ही इन चौराहों पर संदेश प्रसारित होने लगेगा, जिससे चोरी का वाहन निकलते ही पुलिस उसे पकड़ सकेगी। इसके साथ ही चौराहों पर लगे संदेश डिस्प्ले बोर्ड से लोगों को ट्रैफिक लोड, हड़ताल, डायवर्जन समेत सभी जानकारियां मिल सकेंगी। इससे लोग जाम में फंसने से पहले ही रूट भी बदल सकेंगे। 150 मीटर पहले से ट्रैफिक लोड का पता करके कंट्रोल रूम को मैसेज भेज देंगे। आईटीएमएस व्यवस्था लागू होने से पहले लोगों को जागरूक किया जाएगा।
10 चौराहों पर लगेंगे ईसीबी
10 चौराहों पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स (ईसीबी) लगाए जाएंगे। किसी राहगीर को अगर ट्रैफिक से संबंधित कोई दिक्कत होगी या हादसा होगा तो ईसीबी में बटन दबाकर व्यक्ति अपनी बात कह सकता है, जो कंट्रोल रूम में सुनी जाएगी। किसी वाहन में अगर कोई सामान छूट गया तो भी लोग ईसीबी की बटन दबाकर कंट्रोल रूम में सूचना दे सकेंगे।
विज्ञापन
कमांड कंट्रोल सेंटर से पूरा आईटीएमएस संचालित होगा। 13 चौराहों को पहले चरण में जोड़ा जाएगा। जिसमें यातायात की स्थिति की जानकारी पहले ही मिल सकेगी। ऑनलाइन चालान हो सकेंगे। इसे लेकर जल्द काम शुरू करने की तैयारी है। अमित शर्मा, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी