{"_id":"62b0c115e2dc5c7c2314319e","slug":"attention-passengers-no-space-in-delhi-and-mumbai-trains-after-july-6-jhansi-news-jhs223238782","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें..6 जुलाई के बाद दिल्ली और मुंबई की ट्रेनों में जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें..6 जुलाई के बाद दिल्ली और मुंबई की ट्रेनों में जगह नहीं
विज्ञापन
झांसी। गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के साथ ही दिल्ली, मुंबई समेत अन्य महानगरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटों की भी मारामारी शुरू हो गई है। छह जुलाई के बाद इस ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेन की सीटें भर चुकीं हैं। अधिकांश ट्रेनों में पचास से अधिक लंबी वेटिंग चल रही है। वहीं, जम्मू के लिए भी ट्रेनों में खासी मारामारी है। टिकट न मिलने से बड़ी संख्या में रेल यात्री परेशान हैं।
जुलाई माह से ही ट्रेनों में भीड़-भाड़ शुरू हो गई लेकिन, छह जुलाई के बाद से ट्रेनों में जगह मिलनी मुश्किल हो रही है। ऑनलाइन माध्यम से भी टिकट कंफर्म नहीं मिल रहा। सबसे अधिक मारामारी दिल्ली एवं मुंबई रूट की ओर है। इधर जाने वाली ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहा। मुंबई जाने वाली गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस (़20104 ), गाड़ी संख्या (12174), मंगला एक्सप्रेस (12618), कुशीनगर एक्सप्रेस (22537), गाड़ी संख्या (15065) में छह से लेकर पंद्रह जुलाई तक आरक्षित टिकट नहीं मिल रहा। कुशीनगर, मंगला एक्सप्रेस में वेटिंग ही 98 तक पहुंच चुकी है। इसी तरह तुलसी एक्सप्रेस(22130), पंजाब मेल (12138) एवं पुष्पक एक्सप्रेस (12533) मेें भी लंबी वेटिंग है। लंबी वेटिंग की वजह से इनका टिकट कंफर्म नहीं हो सकेगा हालांकि गाड़ी संख्या (02199) में छह जुलाई के बाद की आरएसी टिकट मिल रहा है। यही हाल दिल्ली एवं बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों का है। यहां से होकर जाने वाली पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस (15030), राप्ती सागर (12522), कुशीनगर (22538), एलटीटी-सुपरफास्ट (20103) एवं गोरखपुर एक्सप्रेस (15066) में अगले पंद्रह दिन से बीस दिन तक आरक्षित सीट नहीं है। जम्मू जाने वाली ट्रेन में भी आरक्षित सीट मिलना मुश्किल है। वहीं, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेन चलाई गईं हैं। मुंबई की ओर जाने के लिए 20 जून से एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।