{"_id":"60b531138ebc3e34fd384be6","slug":"attack-on-youth-jhansi-news-jhs1960639156","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े बीच सड़क पर युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन दहाड़े बीच सड़क पर युवक पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन दहाड़े बीच सड़क पर युवक पर हमला
झांसी। थाना कोतवाली इलाके में सोमवार को एक राय होकर कुछ लोगों ने एक युवक पर दिन दहाड़े बीच सड़क पर हमला बोल दिया। उसे सड़क पर पटककर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए बेहोशी की हालत में युवक को छोड़कर भाग गए। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। इससे क्षेत्र में सनसनी रही।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में अलीगोल खिड़की अंदर निवासी फरीद ने बताया कि सोमवार को दिन में उसका भाई हबीब किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दरम्यान पहले से घात लगाए बैठे तीन-चार लोगों ने गुलाम गौस खां पार्क के पास उस पर हमला बोल दिया। हबीब किसी तरह जान बचाकर भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। लोहे की रॉड और बंदूक की बट से उसे बेरहमी से पीटा गया। इससे वो बेहोश हो गया। इसके बाद हमलावर हबीब बेहोशी की हालत में बीच सड़क पर पड़ा छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।