फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   attack on wife

पत्नी को कैंची मारकर किया घायल

Fri, 21 Jun 2019 09:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
attack on wife
पत्नी को कैंची मार कर किया घायल
विज्ञापन

झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में रहने वाली एक महिला पर पति ने कैंची से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सीपरी बाजार स्थित दीनदयाल नगर में एक महिला शुक्रवार दोपहर घर पर थी, तभी पति उसके पास पहुंचा। जहां बातचीत के दौरान दोनों में विवाद हो गया। इसके चलते पति ने कैंची से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपड़ोस के लोग एकत्रित हुए, लेकिन जब तक आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पतला में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के पड़ताल करने पर पता चला कि पत्नी का 14 जून को पति से विवाद हो गया था, जिसके चलते सामान लेकर वह एक व्यक्ति के साथ दीनदयाल नगर स्थित एक मकान में रह रही थी। पत्नी के घर से जाने के बाद पति खुन्नस रखने लगा। शुक्रवार को आवेश में आकर पति ने घर पहुंचकर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी अली पर एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed