फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   attack on family

बकरियों के विवाद में जानलेवा हमला, चार पर मुकदमा

Sun, 28 Feb 2021 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
attack on family
demo pic
महरौनी/ललितपुर। थाना सोजना अंतर्गत ग्राम टीकरा में खेत में घुसी बकरियों के विवाद को लेकर भाई-भतीजों के लाठी डंडों से हमला करने के मामले में थाना सोजना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम टीकरा निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र भान सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 25 फरवरी को शाम साढ़े पांच बजे उसका भाई रतन सिंह अपने खेत पर था कि तभी उसके चाचा राजेंद्र सिंह ने अपनी बकरी उसके खेत में घुसा दी, जिसको उसके भाई ने कहा कि फसल का नुकसान हो रहा है। बकरियां बाहर लो, इसी बात पर उसके चाचा राजेंद्र सिंह उसके भाई को गाली गलौज करने लगे। जिस पर उसका भाई वहां से चला आया था, जिसके बाद दरवाजे पर आकर पिता को बताया, तो उसके पिता ने उलाहना दिया, कि इतने में राजेंद्र सिंह, व नरेंद्र, सूरज सिंह एवं फूलकुंवर लाठी डंडा लेकर आए और उसके पिता भान सिंह को मारने पीटने लगे। पिता के चिल्लाने पर वह और उसका भाई छत्रपाल व भाभी बबीता बचाने आए तो सभी को मारा पीटा। जिससे उसके पिता भान सिंह व भाभी बबीता के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और वह दोनों बेहोश हो गए। जिस पर वह उन्हें महरौनी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। चंद्रपाल सिंह की तहरीर के आधार पर सोजना पुलिस ने राजेंद्र सिंह, व नरेंद्र, सूरज सिंह एवं फूलकुंवरके खिलाफ जानलेवा हमला करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed