फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ATM card change 75 thousand rupees

एटीएम बदलकर 75 हजार रुपये निकाले, मामला दर्ज

Sun, 13 Sep 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
ATM card change 75 thousand rupees
ATM card change 75 thousand rupees
झांसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने एक जालसाज द्वारा एटीएम बदलकर 75 हजार रुपये निकालने के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाने में दी तहरीर में संगम विहार आवास विकास कॉलोनी निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी सना उल्ला खान ने बताया कि वे दो सितंबर को नंदनपुरा स्थित एसबीआई के एटीएम पर दस हजार रुपये निकालने गए थे। उनके हाथों में कंपन हो रहा था। इस कारण एटीएम में मौजूद एक युवक से उन्होंने दस हजार रुपये निकालने को कहा। मेरे द्वारा कोड बताने पर युवक ने दस हजार रुपये निकाल कर दे दिए। मगर इसी बीच युवक ने उनका एटीएम बदल लिया। कुछ घंटों बाद ही पता लगा कि उनके खाते से अलग- अलग चार राशियों में 75 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन हो गया है। खाते में 13 सौ रुपये बाकी रह गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed