फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ATM booth caught fire due to short circuit, notes worth Rs 19 lakh burnt to ashes

Jhansi News: शाॅर्ट सर्किट से एटीएम बूथ में लगी आग, 19 लाख रुपये के नोट जलकर राख

Thu, 16 May 2024 05:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
ATM booth caught fire due to short circuit, notes worth Rs 19 lakh burnt to ashes
गल्ला मंडी रोड स्थित पीएनबी एटीएम में हुई घटना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुधवार सुबह करीब दस बजे गल्ला मंडी रोड स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से एटीएम और उसमें रखे 19 लाख रुपये के नोट जलकर नष्ट हो गए।
गल्ला मंडी रोड पर किसान बाजार के पास रहने वाले शैलेंद्र राजपूत के घर के नीचे पीएनबी बैंक का एटीएम है। शैलेंद्र का परिवार ऊपरी मंजिल पर रहता है। सुबह उनके दोनों बच्चे स्कूल चले गए। घर में शैलेंद्र एवं उनकी पत्नी मौजूद थीं। सुबह करीब दस बजे शाॅर्ट सर्किट होने से एटीएम बूथ में आग लग गई। अंदर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। कुछ ही देर में आग भड़क उठी। आग ने बूथ को अपनी चपेट में ले लिया। शैलेंद्र और उनकी पत्नी ने आग फैलती देख शोर मचाया। लोगों ने दंपती को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर नवाबाद पुलिस समेत दमकल भी पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से एटीएम और उसमें करीब 19 लाख रुपये जलकर नष्ट हो गए। आनन-फानन में पुलिस अफसरों ने एटीएम बूथ को सील कर दिया। सीओ सिटी राजेश राय के मुताबिक एटीएम बूथ को नुकसान पहुंचा है। आगजनी की घटना से कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

000
एटीएम के अंदर 19 लाख रुपये थे। मशीन पूरी तरह नष्ट हो गई। ऐसे में पूरी रकम के नष्ट होने की आशंका है। हालांकि इसका सटीक आंकलन सर्वे करने वाली टीम के आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव बंसल, सर्किल हेड, पीएनबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed