{"_id":"5fd919e78ebc3e41a605c994","slug":"atiya-talab-me-mila-yubak-ka-shab-jhansi-news-jhs183573154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंतिया तालाब में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंतिया तालाब में मिला युवक का शव
विज्ञापन
फाइल फोटो मोहित साहू।
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के छोटी माता मंदिर के पास रहने वाले पूर्व पार्षद के भतीजे की आंतिया तालाब में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार की सुबह उसका शव तालाब से बरामद किया गया। रात में तालाब के पास उसकी एक्टिवा गाड़ी मिली थी। वह दो दिन से लापता था। युवा पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
सीपरी बाजार क्षेत्र के आजाद गंज छोटी माता मंदिर के पास रहने वाले पूर्व बालस्वरूप साहू के पड़ोस में ही उनके भाई कृष्णा बाबू साहू रहते हैं। कृष्णा बाबू घर पर ही मसाला चक्की व किराने की दुकान खोले हैं। उनके दो पुत्र मोहित (29) व रानू हैं। बेटी शिल्पी की शादी हो चुकी है। मोहित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के साथ ही सुभाष गंज में अपने मामा सुरेंद्र साहू की कंफेक्शनरी की दुकान में व्यापार सीख रहा था। रविवार की सुबह सात बजे वह एक्टिवा गाड़ी लेकर परिजनों को बिना बताए घर से निकल गया। वह जब दोपहर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों उसकी तलाश शुरू कर दी। हर संभव जगह जब उसका कोई पता नहीं लग सका, तब परिजनों ने रिश्तेदारों व शुभचिंतकों के साथ मामले की सूचना सीपरी बाजार थाना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
सोमवार की रात पुलिस को मोहित की गाड़ी आंतिया तालाब पर बजरंग बली मंदिर के पास बनी कैंटीन के पास मिल गई। गाड़ी का लॉक लगा था। रात में ही सीपरी बाजार थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह परिजनों के साथ उसकी तलाश तालाब के आसपास करते रहे। मगर, वह नहीं मिल सका। मंगलवार की सुबह पुलिस, परिजन तालाब पर पहुंच गए। पुलिस ने मंदिर के सामने लगे श्रीराम स्टील प्रतिष्ठान के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो मोहित रविवार को एक्टिवा गाड़ी मौके पर खड़ी करने के बाद गली से तालाब की तरफ जाता दिखाई दे गया। इसके बाद नाव की मदद से तालाब में कांटा डालकर उसकी तलाश शुरू की गई। थोड़ी ही देर में उसका शव पानी में मिल गया। पेंट की जेब में गाड़ी की चाबी भी मिल गई। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
घर पर ही छोड़ गया था मोबाइल व पर्स
घर से निकलने से पूर्व मोहित घर पर ही अपना पर्स, मोबाइल व घड़ी छोड़ गया था। कपड़े भी नहीं बदले थे। रात में जो गर्म कपड़े थे, उन्हीं कपड़ों में घर से चला गया था।
सरकारी नौकरी करना चाहता था मोहित
मोहित स्नातक व आईटीआई उत्तीर्ण था। वह सरकारी नौकरी करना चाहता था, जिसके लिए वह लगातार तैयारी कर रहा था। स्वभाव से भी बेहद सीधा था। वहीं, परिजन उसकी बढ़ती उम्र को लेकर चिंतित थे और वह उससे शादी करने के लिए आग्रह कर रहे थे। रविवार को भी शादी के लिए उसे देखने मेहमान घर आए थे। उसकी शादी का रिश्ता जल्द हो जाए, इसको लेकर घर में खुशी का माहौल था।