फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Atiq's son Asad and shooter Ghulam encounter investigation begins

Jhansi News: अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम एनकाउंटर की जांच शुरू

Thu, 27 Apr 2023 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Atiq's son Asad and shooter Ghulam encounter investigation begins
झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे असद एवं शूटर गुलाम के एनकाउंटर की जांच करने बुधवार दोपहर राज्य सरकार की ओर से गठित दो सदस्यीय जांच आयोग की टीम झांसी पहुंची। टीम ने बड़ागांव स्थित पारीछा थर्मल पावर के पास घटना स्थल का करीब एक घंटे तक मुआयना किया। इसके बाद मुठभेड़ में शामिल एसटीएफ अफसरों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

दो सदस्यीय जांच दल में अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति राजीव लोचन मल्होत्रा एवं सेवानिवृत्त डीजीपी वीके गुप्ता शामिल हैं। इनके साथ एसएसपी राजेश एस, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ प्रज्ञा पाठक समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अफसर भी मौके पर थे। जांच दल के सदस्यों ने सबसे पहले पूरे घटना स्थल का पैदल ही मुआयना किया। इसके साथ ही मुठभेड़ के दौरान फायरिंग रेंज के भीतर आने वाली दूरी को भी परखा। टीम के सदस्यों ने घटना स्थल की ओर आने-जाने वाले सभी रास्तों को भी बारीकी से देखा। टीम घटनास्थल पर करीब एक घंटे तक मौजूद रही। इस दौरान मुठभेड़ में शामिल एसटीएफ अफसरों से भी पूछताछ हुई। यहां से जांच दल के सदस्य बड़ागांव थाने पहुंचे। यहां करीब चालीस मिनट रुके रहे। इस दौरान किसी को भी थाने के भीतर जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

मीडिया प्रतिनिधियों को भी बाहर ही रोक दिया गया था। काफी इंतजार के बाद जब सदस्य बाहर निकलकर आए तब भी मीडिया प्रतिनिधियों से बिना कोई बात किए ही रवाना हो गए। 13 अप्रैल को बड़ागांव थाने के पारीछा बांध के पास उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख के वांछित बदमाश असद एवं शूटर गुलाम को एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। इस मामले में मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली में एक एफआईआर दर्ज की है। वहीं, राज्य सरकार भी इस मामले की अपने स्तर से जांच करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed