फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Atal Challenge Cricket Cup: Chandigarh won the match

अटल चैलेंज क्रिकेट कप : चंडीगढ़ ने जीता मैच

Sat, 15 Feb 2025 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Atal Challenge Cricket Cup: Chandigarh won the match
गुरसराय। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी चैलेंज कप 2025 के तहत लैदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन खेर इंटर कॉलेज मुख्य भवन के क्रीड़ा स्थल पर किया गया। छठें दिन नोएडा एवं चंडीगढ़ के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। नोएडा की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। चंडीगढ़ ने बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 206 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा 14.5 ओवर में 116 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच चंडीगढ़ टीम के हर्ष अरोरा रहे। मुख्य अतिथि अखंड, विभाग प्रचारक, गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत, विशिष्ट अतिथि बाबूलाल तिवारी शिक्षक विधायक रहे। मैच की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष गुरसराय जयपाल सिंह, राजू चौहान ने की। कार्यक्रम के आयोजक प्रतिपाल सिंह, रामजी परिहार, सह संयोजक सत्येंद्र सिंह, राजा चौहान ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कमेंट्री महेश कुशवाहा, जितेंद्र पटेल ने की। अंपायर यादवेंद्र सिंह एवं मोहन रहे। इस मौके पर शशिकांत, हरिमोहन शर्मा, आनंद कुमारी परिहार, अनुज दुवेदी, शिव प्रताप बुंदेला उपस्थित रहे। संचालन पार्षद गोविंद सिंह सिसोदिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed