फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   At the time of departure, the groom had an epileptic fit, the bride refused to go to her in-laws house

Jhansi News: विदा के समय दूल्हे को आया मिर्गी का दौरा, दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इंकार

Mon, 13 Mar 2023 06:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
At the time of departure, the groom had an epileptic fit, the bride refused to go to her in-laws house
झांसी। दूल्हा धूमधाम से बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। रात भर शादी की सभी रस्में पूरी होती रहीं। लेकिन, जब विदाई का समय आया तो दूल्हे को अचानक मिर्गी का दौरा आ गया और वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद दुल्हन ने सुसराल जाने से इंकार कर दिया। बोली धोखे में रखकर शादी की गई। बीमारी के बारे में पहले जानकारी नहीं दी गई थी। इसके बाद समाज के लोग दिन भर दुल्हन को समझाते रहे, लेकिन वह मानी नहीं। दुल्हन ने वर पक्ष की शिकायत पुलिस से भी की है।
विज्ञापन

अलीगोल खिड़की अंदर कोरियों का मंदिर निवासी स्व. सुरेश की पुत्री आरती की पुलिया नंबर नौ महाराज सिंह नगर निवासी लालता प्रसाद के बेटे एसी मैकेनिक राजकुमार (मोनू) से 18 जनवरी को सगाई हुई थी। तय तिथि पर राजकुमार धूमधाम से बरात लेकर मुहल्ले के ही एक विवाह घर में पहुंचा। दुल्हन पक्ष की ओर से भी बरात के स्वागत में कोई कमी नहीं रखी गई। लगभग पांच सौ लोग विवाह समारोह में शामिल हुए। रात भर विवाह की रस्में चलती रहीं। इस दौरान सभी बेहद खुश थे। सुबह तकरीबन दस बजे विदा की तैयारी होने लगी। भाई दीपक ने आरती को गोद में ले जाकर कार में बैठाया। दूल्हा भी कार में बैठा हुआ था। इसी दरम्यान अचानक उसे मिर्गी का दौर आ गया और वह कांपते हुए जमीन पर गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे दौरे पर काबू किया। लेकिन, इसके बाद आरती कार से उतरकर अपने घर आ गई। उसने साफ कह दिया कि वह ससुराल नहीं जाएगी। उसे समझाने की तमाम कोशिशें होती रहीं, परंतु वह नहीं मानी। दोपहर में आरती की ओर से शिकायत थाना कोतवाली में की गई, जिसमें आरोप लगाया कि दूल्हे पक्ष के लोगों की ओर से बीमारी की जानकारी नहीं दी गई थी। उसे धोखे में रखकर शादी की गई। शादी पर हुआ खर्च वापस दिलाया जाए।
विज्ञापन

बता दें कि आरती तीन बहनों में दूसरे नंबर की है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। जबकि, चार भाई हैं। पिता की आठ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी।
शादी तय होने के बाद नहीं करने दी बात
झांसी। आरती के भाई दीपक ने बताया कि शादी तय होने के बाद वर पक्ष के लोगों ने कभी भी आरती की राजकुमार से बात नहीं होने दी। यहां तक कि फोन पर भी कभी बात नहीं हुई। उन्हें डर था कि बातचीत के दौरान कहीं बीमारी का भेद नहीं खुल जाए। भाई ने बताया कि बहन की शादी पड़ोस में रहने वाले राजकुमार के रिश्तेदार ने तय कराई थी। उन्होंने भी बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन रात से सोया नहीं, जिससे चक्कर आ गए
झांसी। दूल्हे राजकुमार के रिश्तेदार पूरन चंद्र ने बताया कि उसे कोई बीमारी नहीं है। पहली बार उसे चक्कर आया है। उन्होंने बताया कि शादी का कामकाज होने की वजह से राजकुमार तीन-चार दिन से सोया नहीं था, जिससे विदाई के समय वह चक्कर खाकर गिर गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को वर पक्ष की ओर से रिसेप्शन आयोजित किया गया है। आरती को समझाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed