फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   At Jhansi station, relatives chased and beat up the loving couple.

Jhansi News: झांसी स्टेशन पर परिजनों ने प्रेमी युगल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sun, 23 Jul 2023 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
At Jhansi station, relatives chased and beat up the loving couple.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर विवाहिता को पति ने उसके मौसरे देवर के साथ पकड़ लिया। इसके बाद पति ने परिजनों के साथ मिलकर दोनों की स्टेशन पर ही पिटाई शुरू कर दी। दोनों बचने के लिए इधर-उधर भागते रहे लेकिन, गुस्साए परिजन उनको दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे थे। स्टेशन में मारपीट की घटना की जानकारी पर जीआरपी भी पहुंच गई। जीआरपी सभी को पकड़कर थाने लाई हालांकि देर शाम तक प्रेमी युगल परिजनों के खिलाफ तहरीर देने को राजी नहीं हुए। थाने में परिजनों के बीच पंचायत चलती रही।

मध्य प्रदेश के अशोक नगर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चे हुए लेकिन, पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। इस दौरान मौसरे देवर ने उसकी मदद की। दोनों के बीच प्रेम हो गया। दोनों पांच जुलाई को भागकर बंगलुरु पहुंच गए। महिला अपने साथ एक बच्चे को भी लेकर गई थी। उन लोगों के पास जब पैसे खत्म हो गए तब वह लोग झांसी आ रहे थे। यह बात महिला के पति को मालूम चल गई। पति अपने परिजनों को लेकर झांसी स्टेशन पहुंच गया। पत्नी को मौसेरे देवर के साथ देखते ही उसने मारपीट शुरू कर दी। थाने में पंचायत के दौरान भी महिला पति के साथ जाने को राजी नहीं हुई। उसका कहना था कि जिसने उसके लिए मारपीट सही वह अब उसी के साथ रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed