फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   assitent propesar bnege chkitsa techer

सीधे असिस्टेंट प्रोफेसर बनेंगे चिकित्सा शिक्षक

Mon, 23 Jul 2018 01:05 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 23 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
assitent propesar bnege chkitsa techer
teacher, jhansi news - फोटो : demo
प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में अब चिकित्सा शिक्षकों की सीधे असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति होगी। शासन ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की चिकित्सा शिक्षक सेवा नियमावली के अनुसार लेक्चरर का पद समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षकों के चार पद लेक्चरर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर हैं। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) द्वारा जारी चिकित्सीय संस्थानों में शिक्षकों की न्यूनतम योग्यता नियमावली 1988 (जून 2017 में संशोधित) के अनुसार लेक्चरर का पद समाप्त कर सहायक आचार्य में संविलीन करने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन


प्रस्ताव पर विचार करने के बाद शासन ने शासनादेश (संख्या 2538) जारी कर प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमसीआई की नियमावली के अनुसार लेक्चरर पद को सहायक आचार्य के पद में संयोजित कर दिया है। इसके बाद मेडिकल कॉलेजों में अब चार से घटकर तीन पद यानी सहायक आचार्य, सह आचार्य व आचार्य रहेंगे। राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अध्यापकों की सेवानियमावली 2005 में संशोधन करने की कार्रवाई अलग से की जा रही है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. साधना कौशिक ने लेक्चरर का पद समाप्त होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल नहीं होंगे खराब
उत्तर प्रदेश को छोड़कर देश के सभी राज्यों के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षकों की सीधे असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति होती है। यूपी में एमसीआई की सेवा नियमावली लागू नहीं होने के कारण यहां के चिकित्सा शिक्षकों की शुरूआती तीन साल की सेवा एक तरह से व्यर्थ जा रही थी। इससे चिकित्सा शिक्षक भी परेशान थे। दूसरे प्रदेशों की तुलना में उनकी पदोन्नति देर से होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed