{"_id":"680bf0ec0039cd7fcd0b3501","slug":"as-the-value-of-bed-increased-12-thousand-registrations-were-done-on-friday-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-541588-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीएड का बढ़ा मान तो शुक्रवार को हुए 12 हजार रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीएड का बढ़ा मान तो शुक्रवार को हुए 12 हजार रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) व पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) भर्ती में बीएड की अनिवार्यता होने से शुक्रवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 12 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। प्रदेश समन्वयक ने बताया अंतिम तिथि तक यह आंकड़ा चार लाख के आसपास पहुंचेगा। प्रदेश के 4512 अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की अर्हता राजकीय विद्यालयों की अर्हता के समान कर दी गई है। बीएड अनिवार्य कर दिया गया है। शासन ने संशोधित शैक्षिक योग्यता आदेश जारी कर दिया है। अब तक हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, कंप्यूटर समेत 49 विषय में पीजी होने पर नियुक्ति होती थी। संशोधित नियमों के अनुसार अब पीजी के साथ बीएड अनिवार्य है। शारीरिक शिक्षा में यूजी के साथ एमपीएड योग्यता तय की है। एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) के लिए कुछ विषय में स्नातक के साथ बीएड अनिवार्य किया है।शुक्रवार को बीए़ड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रदेश कॉर्डीनेटर प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि शासन के फैसले के चलते शुक्रवार को एकाएक बीएड. की प्रवेश परीक्षा के लिए 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, इससे संख्या 3.84 लाख पहुंच गई है। वहीं, फीस जमा करके फार्म सबमिट करने वालों की संख्या 3.05 लाख पहुंच गई है। 30 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के फार्म भरने की अंतिम तिथि है। एक से पांच मई तक विलंब शुल्क के साथ फार्म भरा जा सकेगा।