फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   As soon as the girl was declared dead, the family members thrashed the ambulance driver

Jhansi News: बालिका को मृत बताते ही परिजनों ने एंबुलेंस चालक को धुन डाला

Mon, 12 May 2025 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
As soon as the girl was declared dead, the family members thrashed the ambulance driver

विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रविवार की दोपहर उस समय घमासान हो गया, जब डॉक्टर ने एंबुलेंस से आई बालिका को मृत घोषित कर दिया। इस पर गुस्साए परिजनों ने एंबुलेंस चालक की जमकर धुनाई कर दी। आरोप लगाया कि एंबुलेंस चालक तालबेहट से धीमी गति से लेकर आया है।

सुरक्षाकर्मियों की सख्ती के बाद परिजन बालिका के शव को लेकर चले गए। ललितपुर के पूरा कला निवासी अखिलेश की बेटी वैष्णवी (नौ वर्ष) को शनिवार को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। परिजन घर पर ही उसका अपने स्तर से उपचार करते रहे। जब उसकी हालात बिगड़ी तो वे सुबह सीएचसी तालबेहट लेकर पहुंचे। वैष्णवी की हालत देख सीएचसी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बजाय सीधे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।सीएचसी पर मौजूद एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस चालक अवतार सिंह उसे लेकर झांसी के लिए रवाना हुआ और करीब 12 बजे इमरजेंसी आ गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों का गुस्सा एंबुलेंस चालक पर फूट गया। उन्होंने चालक की जमकर पिटाई कर दी। उनका कहना था कि यदि तेज रफ्तार में एंबुलेंस लेकर आता तो बालिका को बचाया जा सकता था। वहीं, चालक का कहना है कि वह निर्धारित रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे से ज्यादा तेज गति से एंबुलेंस लेकर आया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed