फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   As soon as the FIR was filed, the reelman youth ran away from Delhi

Jhansi News: एफआईआर होते ही दिल्ली भाग निकला रीलबाज युवक

Fri, 27 Sep 2024 09:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
As soon as the FIR was filed, the reelman youth ran away from Delhi
फालोअप अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। इंस्टाग्राम पर लाइक बटोरने के लिए आम लोगों को परेशान करने वाले रीलबाजों के खिलाफ पुलिस ने मुहिम छेड़ दी है। राजगढ़ निवासी रीलबाज युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके पुलिस उसे तलाश रही है लेकिन, रीलबाज युवक दिल्ली भाग निकला। अब पुलिस ने आरोपी रीलबाज की प्रोफाइल को सामाजिक मान्यताओं के विपरीत ठहराते हुए उसे बंद करने के लिए इंस्टाग्राम को रिपोर्ट किया है।


मंगलवार को पुलिस ने रीलबाज युवक अभिषेक अहिरवार निवासी राजगढ़ के खिलाफ अशोभनीय हरकत करते हुए इंस्टाग्राम में वीडियो अपलोड करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। उसकी तलाश में पुलिस राजगढ़ स्थित उसके घर पहुंची लेकिन, दबिश की भनक लगते ही आरोपी निकल भागा। अब उसकी लोकेशन दिल्ली में बताई जा रही है। पुलिस उसे तलाश रही है। बता दें, इसके पहले 22 सितंबर को भी पुलिस ने बुजुर्ग के चेहरे पर स्प्रे करने के आरोपी रीलबाज युवक खोडन निवासी विनय यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। उसे पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक इस तरह के प्रकाश में आने वाली इंस्टाग्राम प्रोफाइल को रिपोर्ट करके उसे बंद भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed