फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   As soon as the e-challan is generated, the video that reaches the mobile will tell where was your mistake

ई-चालान होते ही मोबाइल पर पहुंचने वाला वीडियो बताएगा कि आपकी गलती कहां थी

Tue, 07 Jun 2022 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
As soon as the e-challan is generated, the video that reaches the mobile will tell where was your mistake
झांसी। ई-चालान होते ही वाहन चालकों के मोबाइल पर चालान की सूचना के साथ ही लिंक को शेयर किया जाएगा। लिंक ओपन करने पर वीडियो के माध्यम से चालान की वजह को दर्शाया जाएगा। पता चलेगा कि आपने कहां गलती की है।
विज्ञापन

महानगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से शहर के 13 मुख्य चौराहों पर लगे कैमरों को इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से कनेक्ट किया गया है। जिसके तहत यातायात नियमों को तोड़ने पर ई-चालान की व्यवस्था की गई है। शुरूआत में इलाइट चौराहा पर ई-चालानों को शुरू कर दिया गया है। अन्य चौराहों पर सप्ताह भर के भीतर ही चालान की व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा। चालान होने पर नगर निगम के कमांड सेंटर द्वारा वीडियो को ट्रैफिक विभाग को मुहैया करा दिया जाएगा। ट्रैफिक विभाग द्वारा वाहन स्वामी के पंजीकृत मोबाइल पर लिंक को भेजा जाएगा। लिंक पर क्लिक करते ही बीस से तीस मिनट तक वीडियो होगा। वीडियो में चालान होने के कारण को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि सभी चौराहों पर ई-चालान की व्यवस्था शुरू होते ही ट्रैफिक विभाग द्वारा लिंक के माध्यम से वीडियो भेजने की व्यवस्था की जाएगी। जल्द ही व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed