फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Arvind was planning a double murder for one and a half months, revealed many secrets to the police

Jhansi News: डेढ़ महीने से दोहरे हत्याकांड की प्लानिंग कर रहा था अरविंद, पुलिस के सामने उगले कई राज

Tue, 12 Aug 2025 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Arvind was planning a double murder for one and a half months, revealed many secrets to the police

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। झूठी आन की खातिर छोटी बहन एवं उसके प्रेमी की हत्या करने का आरोपी अरविंद अहिरवार पिछले करीब डेढ़ महीने से इस वारदात की प्लानिंग पुणे में बैठकर कर रहा था। रेकी के लिए अपने दोस्त प्रकाश प्रजापति को तैयार कर लिया था। अपने मंसूबों के बारे में परिवार को भी बता दिया था, लेकिन परिवार ने घटना के बाद अपनी जुबान खोली। परिवार की चुप्पी की वजह से अरविंद सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने में कामयाब रहा। हालांकि 24 घंटे के भीतर ही दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए गए। सोमवार को दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए।



दो दिनों की छानबीन एवं पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने दोनों आरोपियों ने कई चौंकाने वाले राज उगले। अरविंद की बहन पुच्चू (18) को फरवरी महीने में विशाल अहिरवार (19) के साथ पुलिस ने बरामद किया था। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में हुई पंचायत में दोेनों के अलग रहने का फैसला हुआ। विशाल को पिता हल्केराम गुजरात लेकर चला गया। अरविंद भी पुणे जाकर प्राइवेट काम करने लगा। कुछ समय बाद अरविंद को मालूम चला कि विशाल और उसकी बहन के बीच संबंध खत्म नहीं हुए हैं। दोनों घंटों फोन पर बात करते हैं। परिवार की रोक-टोक का बहन पर कोई असर नहीं है।
विज्ञापन




यह बात अरविंद को नागवार गुजरी। उसने फोन पर विशाल को धमकाने की कोशिश की तो उल्टे विशाल ने अरविंद को चुनौती देते हुए कहा कि वह उसकी बहन से बात भी करेगा और शादी भी करके दिखाएगा। यह बात पूरे गांव में फैल गई। इससे अरविंद तिलमिला उठा। पुणे में रहते हुए उसने जून महीने में विशाल को खत्म करने की कसम खा ली। सबसे पहले अपने दोस्त प्रकाश को रेकी के लिए तैयार किया। विशाल के झांसी आते ही प्रकाश ने अरविंद को खबर कर दी। अरविंद तुरंत पुणे से झांसी के लिए रवाना हो गया। यहां आकर प्रकाश के साथ मिलकर उसने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या करके कुछ दूर में ही फेंक दिया था आला कत्ल

एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने दोनों हत्यारोपियों को मीडिया के सम्मुख पेश करते हुए बताया कि अरविंद की निशानदेही पर विशाल की हत्या में इस्तेमाल आलाकत्ल के तौर पर बांका बरामद कर लिया गया। आला कत्ल घटनास्थल से कुछ दूर फेंक दिया गया था। दोनों शव बरामद होने के बाद विशाल के पिता हल्केराम के बयान के आधार पर सबसे पहले प्रकाश को पकड़ा गया। उसके बाद अरविंद का भी सुराग मिल गया। पुलिस ने उसे नवाबाद थाना क्षेत्र के पुरानी मंडी के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed