फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Arvind Kapoor will play the role of observer in international test match

Jhansi News: अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में ऑब्जर्वर की भूमिका अदा करेंगे अरविंद कपूर

Wed, 08 Mar 2023 07:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kapoor will play the role of observer in international test match
अरविंद कपूर
झांसी। अहमदाबाद में 9 से 13 मार्च तक भारत और आस्ट्रेलिया के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मुकाबला आयोजित होगा। मुकाबले में बीसीसीआई ने डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जेडीसीए) के अध्यक्ष और मशहूर क्रिकेटर अरविंद कपूर को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे में खेल कूद सचिव के पद पर कार्यरत अरविंद कपूर जिले के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने क्रिकेट खेल में परचम लहराया है। इसके अलावा वह जिले के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश रणजी में जगह बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के जूनियर और सीनियर वर्ग के मुख्य चयनकर्ता भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह वर्ष 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के कॉर्डिनेटर ऑफिसर एवं सन 2017 में भारत- बनाम न्यूजीलैंड-ए सीरीज में टीम मैनेजर की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की क्रिकेट टैैलेंट सर्च कमेटी के सदस्य हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के क्रिकेट खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। जेडीसीए के सचिव अजय मिश्रा ने बताया कि अरविंद कपूर को अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मुकाबले में ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने पर क्रिकेट खिलाड़ी और कोच गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed