फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Arvind Kapoor appointed manager of Team India for India-New Zealand Test series

Arvind Kapoor: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए अरविंद कपूर बने टीम इंडिया के मैनेजर, बीसीसीआई का एलान

Sun, 13 Oct 2024 07:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 13 Oct 2024 07:08 PM IST
सार

अरविंद ने बताया कि राजीव शुक्ला के मार्गदर्शन व प्रयास से ही उत्तर प्रदेश क्रिकेट का सकारात्मक विकास हो रहा है। जिसके फलस्वरूप प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पटल पर मौके मिल रहे हैं। सीनियर व जूनियर खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम व आईपीएल टीमों का हिस्सा बनकर अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।

विज्ञापन
Arvind Kapoor appointed manager of Team India for India-New Zealand Test series
अरविंद कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

16 अक्तूबर से बंगलुरु, पूना और मुंबई में खेली जाने वाली भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में जेडीसीए के अध्यक्ष व पूर्व रणजी खिलाड़ी अरविंद कपूर को बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) द्वारा भारतीय टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। 

विज्ञापन

अरविंद कपूर इससे पहले भी बीसीसीआई द्वारा वर्ष 2023 में अहमदाबाद में खेले गए भारत बनाम आस्ट्रेलियाई टेस्ट मैच में आर्ब्जवर, 2016 में टी-20 विश्वकप के दौरान पाकिस्तान टीम का लायजन ऑफिसर, वर्ष 2017 में विशाखापट्टनम में भारत ए बनाम न्यूमीलैंड ए टीम के बीच खेली गयी टेस्ट व एक दिवसीय सीरीज जिसमें राहुल द्रविड को भारतीय ए टीम का कोच व अरविंद कपूर टीम मैनेजर नियुक्त किये गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी हाल ही कानपुर में संपन्न भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट मैच में भी अरविंद कपूर भारतीय टीम के लोकल मैनेजर रहे। इसके अलावा वह कानपुर व लखनऊ में खेले गये कई अंतरराष्ट्रीय व आईपीएल मैचों में विभिन्न टीमों के ऑफिशियल और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा नियुक्त किए गए हैं। 

विज्ञापन

पूर्व में अरविंद कपूर कई वर्ष तक उत्तर प्रदेश की जूनियर व सीनियर चयन समिति के चयनकर्ता व चेयरमैन रहे व उनके कार्यकाल में चयनित कई खिलाड़ी वर्तमान में सीनियर व जूनियर भारतीय टीम और आईपीएल टीमों का प्रतिनिधित्व कर अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। अरविंद कपूर इसका श्रेय ईमानदारी से किए गए परिश्रम, अपने माता पिता व परिवार के आशीर्वाद व झांसी के खेल प्रेमियों के स्नेह के साथ साथ विशेष रूप से बीसीसीआई के ऊर्जावान उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को दिया है।

उन्होंने बताया कि राजीव शुक्ला के मार्गदर्शन व प्रयास से ही उत्तर प्रदेश क्रिकेट का सकारात्मक विकास हो रहा है। जिसके फलस्वरूप प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पटल पर मौके मिल रहे हैं। सीनियर व जूनियर खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम व आईपीएल टीमों का हिस्सा बनकर अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed