फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Army soldier committed suicide by hanging himself

सेना के जवान ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 21 Jul 2022 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Army soldier committed suicide by hanging himself
झांसी। सदर बाजार थाना इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह सेना के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बांदा जनपद के अतर्रा के रहने वाले ज्ञान सिंह (40) सेना में जवान थे। बड़े भाई राजेंद्र सिंह ने बताया कि ज्ञान सिंह साल 2000 से सेना में कार्यरत थे। डेढ़ साल पहले उनकी पोस्टिंग झांसी में हुई थी। यहां वे मां, पत्नी व दो बेटों के साथ सरकारी क्वार्टर में रहते थे। पंद्रह दिन पहले उनका पाइल्स का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद एक और ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद उनकी सेहत ठीक हो गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह मां रोजाना की तरह सुबह चार बजे जाग गईं थीं। कमरे से निकलकर उन्होंने देखा तो ज्ञान सिंह की लाश बरामदे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर कर दिया गया। भाई ने बताया कि ज्ञान सिंह ने आत्मघाती कदम उठाने से परिवार सकते में है। वे किसी भी गंभीर समस्या से नहीं जूझ रहे थे। परिवार व नौकरी सामान्य रूप से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed