फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Army approves flyover on Jhansi-Gwalior highway

Jhansi News: झांसी-ग्वालियर हाईवे पर फ्लाई ओवर को सेना की मंजूरी

Sun, 26 May 2024 04:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Army approves flyover on Jhansi-Gwalior highway
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बहुप्रतीक्षित झांसी-ग्वालियर हाईवे पर फ्लाई ओवर के निर्माण को सेना ने हरी झंडी दिखा दी है। सेना की एनओसी न होने से ही करीब 22 साल पहले यहां स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना का काम रोकना पड़ा था। इसके बाद दोबारा से फ्लाई ओवर की नई डिजाइन तैयार कराई गई। एनएचएआई अफसरों का कहना है कि इस डिजाइन को सेना ने मंजूर कर लिया है। अब जल्द निविदा प्रक्रिया आरंभ कराई जाएगी।
देश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से को आपस में जोड़ने के लिए बनाए जा रहे स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत यहां कॉरिडोर बनाया जाना था। झांसी में 2002-04 के बीच फ्लाई ओवर के निर्माण का काम आरंभ हुआ लेकिन, फ्लाइंग जोन का हवाला देकर सेना ने काम रुकवा दिया। आधे-अधूरे हाल में प्रोजेक्ट का काम रोकना पड़ गया।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर हाईवे और झांसी-ग्वालियर हाईवे के आपस में यहां मिलने से बहुत अधिक ट्रैफिक लोड रहता है। इसको देखते हुए एनएचएआई ने फ्लाई ओवर की नई डिजाइन तैयार की। इसमें झांसी-कानपुर हाइवे पर सुरंग बनाए जाने के साथ झांसी-ग्वालियर रोड पर एक किलोमीटर लंबा फ्लाई ओवर बनाया जाना है। पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब 130 करोड़ रुपये आंकी गई है। परियोजना अधिकारी सुनील चंद्र जैन का कहना है कि सेना ने फ्लाई ओवर निर्माण के लिए अपनी एनओसी जारी कर दी है। अब जल्द इसके लिए निविदा प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट को वित्तीय मंजूरी पहले ही मिल चुकी। सेना की एनओसी का ही इंतजार था। अगले दो साल के अंदर इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed